{"_id":"58c413ef4f1c1b1574dc5e69","slug":"terrorists-fired-at-a-company-post-of-crpf-located-at-tahab-pulwama","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा में CRPF कैंप पर आतंकी हमला, ग्रेनेड फेंककर फरार हुए आतंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलवामा में CRPF कैंप पर आतंकी हमला, ग्रेनेड फेंककर फरार हुए आतंकी
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Mon, 13 Mar 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाले जवान
- फोटो : File Photo
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में सीआरपीएफ कैंप पर शनिवार को आतंकियों ने फायरिंग की। सीआरपीएफ के जवानों की जवाबी कार्रवाई से आतंकी भागने को मजबूर हो गए। वारदात में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
सीआरपीएफ समेत अन्य सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च आपरेशन शुरू कर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले के तहाब इलाके में स्थित सीआरपीएफ की 182 बटालियन के कैंप पर शनिवार की शाम करीब 8 बजे दो से तीन आतंकियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
बताया जा रहा है कि इस दौरान आतंकियों ने कैंप की ओर एक ग्रेनेड भी दागा, लेकिन उससे कोई नुकसान नहीं हुआ।

J&K: Terrorists fired at a company post of CRPF located at Tahab, Pulwama. CRPF retaliated, firing stopped. No loss or injuries reported pic.twitter.com/4ueleZuxrF
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) March 11, 2017
Trending Videos
अंधेरे का फायदा उठाकर भागे आतंकी
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाले जवान
- फोटो : File Photo
जम्मू कश्मीर पुलिस के कश्मीर साउथ जोन डीआईजी एसपी पाणि ने हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि फिलहाल जांच की जा रही है कि सीआरपीएफ कैंप पर हमला आखिर किस तरफ से और कैसे हुआ। सीआरपीएफ के प्रवक्ता ने बताया कि आतंकियों की मंशा का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
आतंकियों ने कैंप की एक तरफ बर्स्ट फायर किया। जवानों ने जवाबी फायरिंग की तो आतंकी अंधेरा का फायदा उठाकर भाग गए। आसपास के इलाके की घेराबंदी कर सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है। गौरतलब है कि पुलवामा में वीरवार को एक भीषण मुठभेड़ में दो स्थानीय आतंकियों को ढेर किया गया था। मुठभेड़ स्थल के नजदीक हुई हिंसा में दो नागरिकों की भी मौत हो गई थी। शनिवार रात को सीआरपीएफ कैंप पर की गई फायरिंग को आतंकियाें द्वारा बदले की कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है।