फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terrorists Fidayeen attack in jammu-kashmir in related with Operation All Out

J&K: ऑपरेशन आल आउट की बौखलाहट में आतंकी कर रहे हैं फिदायीन हमला

Mon, 01 Jan 2018 11:35 AM IST
बृजेश कुमार सिंह, जम्मू
बृजेश कुमार सिंह, जम्मू Updated Mon, 01 Jan 2018 11:35 AM IST
विज्ञापन
Terrorists Fidayeen attack in jammu-kashmir in related with Operation All Out

ऑपरेशन आलआउट की बौखलाहट में जैश आतंकियों ने पुलवामा के लेथपोरा में सीआरपीएफ कैंप पर हमले की साजिश रची। घाटी में लश्कर तथा हिजबुल कमांडरों के मारे जाने के बाद पाक में बैठे आतंकी संगठन के सरगनाओं ने सक्रिय जैश दस्ते को फिदायीन हमले की जिम्मेदारी सौंपी।

विज्ञापन


वर्ष 2017 में 206 आतंकियों के मारे जाने के बाद आतंक के मोर्चे पर लगातार कमजोर होती जा रही पकड़ की छटपटाहट में फिदायीन हमले कर सुरक्षा बलों को ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाने की साजिश के तहत इस हमले को अंजाम दिया गया। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने खुद हमले की जिम्मेदारी लेते हुए चेताया है कि ऑपरेशन आल आउट के खिलाफ इस प्रकार के हमले जारी रहेंगे।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा सीआरपीएफ कैंप की आतंकियों ने काफी समय से रेकी कर रखी थी। इसमें पुलिस कमांडो ट्रेनिंग सेंटर वाले इलाके को हमले के लिए घुसने को सुरक्षित माना गया। सीआरपीएफ ट्रेनिंग कैंप के हर हिस्से की उन्हें पहले से जानकारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वजह से आतंकियों ने घुसने के साथ ही उस ब्लाक को कब्जे में लिया, जहां 20-25 टाइप टू क्वार्टर थे। साथ ही पहले तल पर अस्पताल और दूसरे तल पर सिगनल रूम था। पूरी साजिश ज्यादा से ज्यादा जवानों को नुकसान पहुंचाने की थी। डीजीपी डा. एसपी वैद ने बताया कि जवान पूरी तरह सतर्क थे। इस वजह से फिदायीनों को तत्काल घेरे में ले लिया गया।

सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली

Terrorists Fidayeen attack in jammu-kashmir in related with Operation All Out

गौर हो कि घाटी में इस साल आतंकवाद के खात्मे में सुरक्षाबलों को काफी बड़ी कामयाबी मिली है। हिजबुल तथा लश्कर के टाप कमांडरों के अलावा अन्य कई आतंकियों को ढेर किया गया है।

आतंकी संगठनों में शामिल कई युवाओं ने उनका साथ छोड़कर मुख्यधारा को अपना लिया है। इस वजह से अब आतंकी खेमे में भर्ती होने से भी युवा कतराने लगे हैं। सुरक्षाबलों की सख्ती की वजह से घाटी में सक्रिय आतंकियों ने अपने को सुरक्षित स्थानों पर कैद कर लिया है।

फिदायीन हमले
वर्ष     हमले     शहीद जवान   आतंकी ढेर
2017    04             16             10
2016    04             36             11
2015    06             03             13
2014    02             14             10
2013    03             13             05

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed