फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorists becoming restless after increased surveillance of BSF

बीएसएफ की निगरानी बढ़ाए जाने से सीमा पर बौखलाए आतंकी

Sat, 25 Feb 2017 12:43 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 25 Feb 2017 12:43 PM IST
विज्ञापन
terrorists becoming restless after increased surveillance of BSF
terrorist
पाकिस्तान में आतंकियों पर लगातार बढ़ रहे दबाव के चलते आतंकियों के कई दल अंतरराष्ट्रीय सीमा से घुसपैठ की फिराक में हैं। हाफिज सईद पर कार्रवाई के बाद पाकिस्तान में प्रशिक्षण हासिल कर चुके आतंकी जल्द से जल्द भारतीय सीमा में घुसपैठ करना चाहते हैं। ऐसे में आतंकी सेफ रूट की तलाश करने में हैं।
विज्ञापन


बीएसएफ द्वारा लगातार निगरानी बढ़ाए जाने से आतंकी बौखलाए हुए हैं। ऐसे में मोहरा बनाकर किसी अंजान खासकर मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति को भारतीय सीमा की ओर भेजा जाता है। ऐसा माना जा रहा है कि आतंकी सेफ रूट तलाशने के लिए यह पैंतरा अपना रहे हैं, ताकि बीएसएफ जवानों की सतर्कता का अंदाजा लगाया जा सके।
विज्ञापन


खुफिया सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मानसिक रूप से परेशान बताए जा रहे जिस युवक को बीएसएफ ने पकड़ा है, वह भाग नाले से सटे इलाके में था। यह आतंकियों के घुसपैठ का रूट रहा है। यहां से ही आतंकी पहले भी कई बार घुसपैठ की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। बीएसएफ ने इससे पहले 14 जनवरी को भी एक संदिग्ध पाकिस्तानी को भारतीय सीमा में घुसपैठ करते हुए ढेर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed