{"_id":"5a2509874f1c1bb6678bfcc9","slug":"terrorists-attack-army-convoy-in-qazigund-heavy-firing-continues-between-terrorists-and-army","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"J&K: अमरनाथ यात्रियों पर हमला करने वाले तीनों लश्कर आतंकी ढेर, एक को जिंदा पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: अमरनाथ यात्रियों पर हमला करने वाले तीनों लश्कर आतंकी ढेर, एक को जिंदा पकड़ा
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 06 Dec 2017 11:12 AM IST
विज्ञापन
सेना के काफिले पर हमला
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले के काजीगुंड इलाके में सोमवार को आतंकियों ने सेना के काफिले पर हमला कर दिया। दोपहर बाद घात लगाए आतंकियों की अंधाधुंध फायरिंग में एक जवान शहीद हो गया, जबकि एक अन्य घायल है। हमले के बाद भागे आतंकियों को घेरकर सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया।
वैद्य ने ट्वीट कर कहा कि 'पहले अबू इस्माइल और अब ये तीन अबू माविया, फुरकान और यावर ग्रुप के साथ ही अमरनाथ यात्रियों पर हमला करने वाले सभी आतंकी खत्म हो गए हैं।'
जम्मू-कश्मीर पुलिस के चीफ SC वैद्य ने ट्वीट कर कहा, 'हमने तीसरे आतंकी की भी बॉडी को एनकाउंटर साइट से रिकवर कर लिया है, और चौथे आतंकी को घायल अवस्था में जिंदा पकड़ा गया है।'
पढ़ें:- J&K: क्रालगुंड पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड हमला, पुंछ में पाक ने किया सीजफायर का उल्लंघन
विज्ञापन
वैद्य ने ट्वीट कर कहा कि 'पहले अबू इस्माइल और अब ये तीन अबू माविया, फुरकान और यावर ग्रुप के साथ ही अमरनाथ यात्रियों पर हमला करने वाले सभी आतंकी खत्म हो गए हैं।'
विज्ञापन
With the elimination of Abu Ismail earlier & now these three Abu Mavia , Furkan & Yawar group that attacked Amarnath Yatries is wiped out.
विज्ञापन विज्ञापन— Shesh Paul Vaid (@spvaid) December 5, 2017
जम्मू-कश्मीर पुलिस के चीफ SC वैद्य ने ट्वीट कर कहा, 'हमने तीसरे आतंकी की भी बॉडी को एनकाउंटर साइट से रिकवर कर लिया है, और चौथे आतंकी को घायल अवस्था में जिंदा पकड़ा गया है।'
Body of third terrorist Yawar a local was also recovered from encounter site & 4th terrorist caught alive in injured condition. Well done boys.
— Shesh Paul Vaid (@spvaid) December 5, 2017
पढ़ें:- J&K: क्रालगुंड पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड हमला, पुंछ में पाक ने किया सीजफायर का उल्लंघन
बता दें कि, आतंकी संगठन लश्कर ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया है कि उसके बशीर लश्करी शहीद स्क्वायड ने हमले को अंजाम दिया है, जिसमें सेना के चार जवान मारे गए और कई घायल हैं। काजीगुंड के बोनिगाम इलाके में आतंकियों ने सेना के काफिले पर फायरिंग करने के बाद मौके से भागकर पास की एक बिल्डिंग में पनाह ले ली थी।
सेना के काफिले पर हमला
- फोटो : ani
इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग की। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। सेना के प्रवक्ता ने बताया कि सेना के काफिले को आतंकियों ने 12:40 बजे निशाना बनाया।
पढ़ें:- पाकिस्तान: पेशावर में आतंकी हमला, 3 आतंकी ढेर, 9 स्टूडेंट्स की मौत
काफिला श्रीनगर की ओर जा रहा था तो आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग की। इस दौरान एक जवान शहीद हो गया जबकि रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) का एक जवान घायल हुआ है। मुठभेड़ के दौरान जिस बिल्डिंग में आतंकी छिपे हुए थे, उसे विस्फोट से उड़ा दिया गया।