जम्मू-कश्मीर : सर्वदलीय बैठक से पहले आतंकियों ने श्रीनगर में की दुकानदार की हत्या
घायल की पहचान 25 वर्षीय उमर अहमद के रूप में की गई है। वह इलाके में एक मोबाइल की दुकान चलाता था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीनगर के हब्बाकदल इलाके में बुधवार को आतंकियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गोलीबारी में घायल युवक को गंभीर हालत में श्रीनगर के श्री महाराजा हरी सिंह (एसएनएचएस) अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।
#UPDATE | During treatment the civilian succumbed to injuries. Probe on. IGP Kashmir said these innocent killings of civilian & policemen are being committed by local terrorists of LeT. They've been indulging in terror crimes for money being paid by Pakistani handlers: J&K Police
— ANI (@ANI) June 23, 2021विज्ञापन
घायल की पहचान 25 वर्षीय उमर अहमद के रूप में की गई है। वह इलाके में एक मोबाइल की दुकान चलाता था। हमले के तुरंत बाद पुलिस और सीआरपीएफ के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान शुरू किया गया। गौरतलब है कि यह पिछले 24 घंटे के भीतर श्रीनगर में दूसरा हमला है और प्रधानमंत्री की सर्वदलीय बैठक से ठीक एक दिन पहले अंजाम दिया गया है।
इससे पहले श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र नौगाम में आतंकियों ने सीआईडी के इंस्पेक्टर परवेज डार को नजदीक से गोली मारकर शहीद कर दिया था। इस हमले की जिम्मेदारी द रेजिस्टेंस फ्रंट द्वारा ली गई थी और उसकी सीसीटीवी फुटेज में यह बात देखने को मिली कि दो आतंकियों ने परवेज को पीछे से पिस्तौल से गोली मारी थी।