फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›     Terrorists are trying to repeat Pulwama-like attack with the help of BAT

अलर्ट: बैट की मदद से पुलवामा जैसा हमला दोहराने की फिराक में हैं आतंकी

Sun, 12 Jul 2020 01:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 12 Jul 2020 01:28 AM IST
विज्ञापन
  Terrorists are trying to repeat Pulwama-like attack with the help of BAT
demo pic - फोटो : अमर उजाला

खुफिया एजेंसियों ने जम्मू-कश्मीर के दो सेक्टरों में सेना पर पुलवामा जैसे बड़े हमले की साजिश को लेकर अलर्ट किया है। खुफिया अलर्ट के मुताबिक भीम्बर गली और नौशेरा सेक्टर में आतंकी मौजूद हो सकते हैं। 

विज्ञापन


पाकिस्तानी की कुख्यात बॉर्डर एक्शन फोर्स (बैट) की मदद से आतंकी सीमा के इस पार घुसपैठ कर सेना पर हमले की फिराक में हैं। सूत्रों के मुताबिक सेना और बीएसएफ को हाई अलर्ट पर रखा गया है और इन इलाकों में हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, खुफिया इनपुट मिलने के बाद गश्त बढ़ा दी गई है। खासतौर पर भीम्बर गली और नौशेरा सेक्टर के पास रात को अधिक जवानों को मोर्चे पर लगाया गया है। पाकिस्तान की ओर से किसी भी नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक भारत की ओर आतंकियों की गतिविधि देखी गई है। बैट में पाकिस्तानी सेना के कमांडो और जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-ताइबा जैसे अतांकी संगठनों के सदस्य शामिल होते हैं। 


बैट ने अब नागरिकों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। जनवरी में पुंछ जिले में एलओसी के पास मोहम्मद असलाम नाम के एक युवक का सिर काट दिया था। 

सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, बैट आतंकियों को ट्रेनिंग दे रहा है और इन्हें अलग-अलग हिस्सों से भारत में भेजने की कोशिश करता है। सेना ने खुफिया अलर्ट के आधार पर पिछले हफ्ते भीम्बर गली के केरी क्षेत्र में एक आतंकी को मार गिराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed