{"_id":"5a5f973f4f1c1b90268b4ee0","slug":"terrorists-are-involved-in-infiltration-before-26-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"EXCLUSIVE: गणतंत्र दिवस से पहले इस जगह घुसपैठ की फिराक में हैं आतंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
EXCLUSIVE: गणतंत्र दिवस से पहले इस जगह घुसपैठ की फिराक में हैं आतंकी
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Thu, 18 Jan 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
सीमा पर तैनात जवान
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी गणतंत्र दिवस पर बड़ा हमला करने की फिराक में है। इसके लिए आतंकियों पर घुसपैठ का दबाव बनाया जा रहा है। इस कारण सांबा सेक्टर के सीमांत क्षेत्रों में पाक रेंजर आतंकियों से रैकी करवा रहे हैं। वहीं वह मौका मिलने पर घुसपैठ की ताक में हैं।
विज्ञापन
घुसपैठ की कोशिश के इनपुट के बाद बुधवार को पूरा दिन सेना के दो चॉपर उक्त क्षेत्र में मंडराते रहे। बीएसएफ और सैन्य अधिकारियों ने भी क्षेत्र में डेरा डाल रखा है। उधर, घुसपैठ की आशंका के चलते सीमा को सील कर दिया गया है। जवान दिन-रात कड़ी निगरानी रख रहे हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को पुलिस और सुरक्षाबलों एवं खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों की एक हुई बैठक में घुसपैठ की कोशिश के संदर्भ में मिले इनपुट को साझा किया गया था। खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सांबा सेक्टर के कटाव चक स्थित दुलमा पोस्ट के सामने पाक के अमरूचक गांव में तीन-चार आतंकियों का एक दल गत एक सप्ताह से घुसपैठ की तैयारी में है।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि पाक रेजरों ने घुसपैठ कराने के लिए आतंकियों से बंई नाले की रैकी भी कराई है। क्योंकि नाले में सरकंडा होने के कारण सुरक्षा बलों को निगरानी करने में परेशानी होती है। बंई नाला से पहले भी घुसपैठ होती रही है। क्योंकि यहां से आंतकी घुसपैठ कर आसानी से हाईवे तक पहुंच सकते हैं।