{"_id":"8d81ee5b91f8c5a621a375eb70c7f400","slug":"terrorist-tried-to-snatch-policeman-s-rifle-in-budgam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी ने कांग्रेस नेता के गार्ड पर हमला बोला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी ने कांग्रेस नेता के गार्ड पर हमला बोला
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, बडगाम
Updated Sun, 17 May 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन
कश्मीर के बडगाम जिले में आतंकियों ने एक पुलिसकर्मी की सर्विस राइफल छीनने की कोशिश की, पर वहां मौजूद दूसरे पुलिसकर्मी ने उनके मंसूबों को नाकाम बना दिया। पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के चरार-ए-शरीफ इलाके में शुक्रवार देर रात कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जहूर हुसैन के घर के अहाते में घुसने का प्रयास किया।
विज्ञापन
उनके पास धारदार हथियार और एक खिलौना बंदूक थी। जैसे ही गार्ड ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ने दरवाजा खोला तो हमलावरों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और उसकी सर्विस राइफल छीनने की कोशिश की। इस दौरान वहां तैनात दूसरे पुलिसकर्मी ने हवाई फायरिंग की, जिसके चलते वह वहां से फरार हो गए। पर अपना चाकू और खिलौना बंदूक छोड़ गए। घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज करने के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन