फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorist tanbeer killed in udhampur

खुलासा: जम्मू में तबाही मचाने के इरादे से आ रहा था मारा गया आंतकी

Tue, 21 Jun 2016 02:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 21 Jun 2016 02:05 PM IST
विज्ञापन
terrorist tanbeer killed in udhampur
- फोटो : Amar Ujala

कुद हमले में मारा गया आतंकी तनवीर जम्मू में किसी बड़े हमले की साजिश को अंजाम देने के मकसद से आ रहा था। वह हथियारों का जखीरा जम्मू पहुंचा पाता, इसके पहले ही मारा गया। हमले की जांच कर रही पुलिस के हाथ कई ऐसे सबूत लगे हैं, जो उसके मंसूबों की तस्दीक करते हैं। 

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने आतंकी तनवीर के मोबाइल नंबर की पूरी काल डिटेल निकलवाई। काल डिटेल में एक नंबर ऐसा निकला, जिसकी लोकेशन श्रीनगर की थी। हालांकि यह नंबर भी श्रीनगर के पते पर था। 
विज्ञापन


पुलिस ने आगे जांच बढ़ाई तो यह नंबर तनवीर के भाई का निकला, जो सचिवालय में एसओ के पद पर तैनात है। पुलिस ने आतंकी के भाई की काल डिटेल की जांच भी की। इसमें पाया गया कि आतंकी के भाई की पिछले तीन महीने की लोकेशन जम्मू के सुभाष नगर के एक सरकारी क्वार्टर की है। वह इसी क्वार्टर में रहता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जेब में मिली चाबी ने खोला राज

terrorist tanbeer killed in udhampur

दरबार मूव के बाद वह इसमें ताला लगाकर श्रीनगर चला गया। पुलिस ने उसके भाई के काल डिटेल की विस्तृत जांच की तो इसमें वह सारे मिले, जिस पर उसकी बात हुई थी। उनमें से एक नंबर जम्मू का भी निकला। 

यह नंबर एक केबल आपरेटर का था। केबल आपरेटर से पुलिस ने जब पूछताछ की तो उसने बताया कि यह नंबर उसके कस्टमर का है। उसने पुलिस को सुभाष नगर के सरकारी क्वार्टर का पता भी बताया जहां उसने केबल कनेक्शन लगाया हुआ है। 

आतंकी तनवीर के पास से पुलिस को एक चाबी भी मिली थी। यह चाबी जांच टीम अपने साथ लेकर आई थी। जब टीम सुभाष नगर में पहुंची तो देखा कि कमरा बंद था। इसके बाहर ताला लगा हुआ था।

पुलिस टीम ने अपने साथ लाई चाबी से लाक को खोला तो पता चल गया कि आतंकी तनवीर जम्मू में इसकी कमरे में ठहरने आ रहा था। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली तो वहां से एक एटीएम कार्ड भी बरामद हुआ, जो तनवीर के नाम पर है। जबकि उसके भाई के नाम का राशन कार्ड भी बरामद हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed