{"_id":"583c46924f1c1b0f1ede5447","slug":"terrorist-run-away-by-breaking-the-restriction-by-security-forces","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों की घेराबंदी तोड़ भाग निकले आतंकी, सर्च ऑपरेशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों की घेराबंदी तोड़ भाग निकले आतंकी, सर्च ऑपरेशन जारी
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Mon, 28 Nov 2016 08:30 PM IST
विज्ञापन
सेना द्वारा सर्च ऑपरेशन जारी
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में आतंकी सुरक्षा बलों का घेरा तोड़ भाग निकलने में सफल रहे। लगभग 45 तक चली मुठभेड़ के दौरान भाग निकले आतंकियों की धरपकड़ के लिए इलाके में सर्च आपरेशन चलाया गया है।
रविवार देर रात हंदवाड़ा के लंगेट इलाके में 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर 30 राष्ट्रीय रायफल्स तथा एसओजी की टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दी। आतंकियों को दबोचने के लिए सोमवार की सुबह घेरा कड़ा किया गया तो उन्होंने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। 45 मिनट तक दोनों तरफ से फायरिंग का सिलसिला जारी रहा।इसके बाद अचानक फायरिंग बंद हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि इलाके को पूरी तरह से तलाशा गया लेकिन आतंकी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए।
गौरतलब है कि हंदवाड़ा में पिछले कुछ दिनों में यह तीसरी आतंकी वारदात है। इससे पहले आतंकियों ने हंदवाड़ा के लंगेट के वडीपोरा गांव में घात लगाकर बीएसएफ के काफिले पर हमला किया था, जिसमें एक जवान घायल हुआ। वीरवार की रात हंदवाड़ा के क्रालगुंड पुलिस स्टेशन पर हमला कर करीब 25 मिनट तक ताबड़तोड़ फायरिंग की थी।