फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorist run away by breaking the restriction by security forces

कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों की घेराबंदी तोड़ भाग निकले आतंकी, सर्च ऑपरेशन जारी

Mon, 28 Nov 2016 08:30 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Mon, 28 Nov 2016 08:30 PM IST
विज्ञापन
terrorist run away by breaking the restriction by security forces
सेना द्वारा सर्च ऑपरेशन जारी - फोटो : File Photo
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में आतंकी सुरक्षा बलों का घेरा तोड़ भाग निकलने में सफल रहे। लगभग 45 तक चली मुठभेड़ के दौरान भाग निकले आतंकियों की धरपकड़ के लिए इलाके में सर्च आपरेशन चलाया गया है।
विज्ञापन



रविवार देर रात हंदवाड़ा के लंगेट इलाके में 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर 30 राष्ट्रीय रायफल्स तथा एसओजी की टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दी। आतंकियों को दबोचने के लिए सोमवार की सुबह घेरा कड़ा किया गया तो उन्होंने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। 45 मिनट तक दोनों तरफ से फायरिंग का सिलसिला जारी रहा।इसके बाद अचानक फायरिंग बंद हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि इलाके को पूरी तरह से तलाशा गया लेकिन आतंकी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन


गौरतलब है कि हंदवाड़ा में पिछले कुछ दिनों में यह तीसरी आतंकी वारदात है। इससे पहले आतंकियों ने हंदवाड़ा के लंगेट के वडीपोरा गांव में घात लगाकर बीएसएफ के काफिले पर हमला किया था, जिसमें एक जवान घायल हुआ। वीरवार की रात हंदवाड़ा के क्रालगुंड पुलिस स्टेशन पर हमला कर करीब 25 मिनट तक ताबड़तोड़ फायरिंग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed