फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorist problem

फुटबॉलर लापता, आतंकी बनने की आशंका

विज्ञापन
terrorist problem
श्रीनगर/सोपोर। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर से 22 साल का एक फुटबॉलर लापता हो गया है। आशंका जताई जा रही है कि वह आतंकवाद में शामिल हो सकता है। परिवार वालों ने बेटे से घर लौटने की अपील की है। इस बीच घर वालों ने पुलिस से भी 24 जून से लापता बेटे का पता लगाने की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

सोपोर निवासी आमिर सिराज फुटबॉल का खिलाड़ी है। वह 24 जून को मामा के घर गया था। यहां से वह फुटबॉल खेलने के लिए गया। इसके बाद से उसका कहीं पता नहीं है। परिजनों ने बताया कि वह अपना मोबाइल भी घर पर ही छोड़ गया। आमिर के मामा नाजिर अहमद ने बताया कि 24 जून को शाम करीब पांच बजे वह घर से निकला था। जब काफी देर तक वह वापस नहीं लौटा तो उन्होंने आसपास के लोगों से पूछा। उसकी खोज की। उसका कोई पता नहीं चल पाया है। एसएसपी ने बताया कि फिलहाल हम ये नहीं कह सकते कि उसने आतंकवाद का रास्ता चुन लिया है या नहीं। मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed