{"_id":"5ed411018ebc3e90955a7dce","slug":"terrorist-problem-jammu-news-jmu2111412134","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोपियां में अगवा पुलिसकर्मी को 15 मिनट में रिहा कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोपियां में अगवा पुलिसकर्मी को 15 मिनट में रिहा कराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोपियां। दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले के इमाम साहब इलाके में आतंकियों ने रविवार की देर शाम एक पुलिसकर्मी को अगवा कर लिया। इसके बाद हरकत में आई सेना और पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया और 15 मिनट में ही पुलिसकर्मी को छुड़ा लिया लेकिन आतंकी भाग निकले।
इमाम साहब इलाके में पहुंचे आतंकी पुलिसकर्मी के घर में घुसकर उसे अपने साथ लेते गए। जाते समय उन्होंने परिवार वालों को धमकी भी दी। सूचना पर पहुंचे सुरक्षा बल के जवानों ने तत्काल आस-पास के इलाकों की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। घेरा सख्त होता देख आतंकी अगवा पुलिसकर्मी को छोड़ भाग निकले। इससे पहले भी कुलगाम जिले में आतंकियों ने छुट्टी पर आए पुलिसकर्मी को अगवा किया था। सुरक्षाबलों ने तुरंत कार्रवाई कर उसे बचाया और दो आतंकियों को मार गिराया था।
घाटी में कई स्थानों पर चला कासो
आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर रविवार को घाटी में कई स्थानों पर कासो चलाया गया। पुलवामा जिले के बेशतर इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षाबलों ने कासो चलाया जो देर रात तक जारी था। पुलवामा के ही सिडको लसीपोरा में भी तलाशी अभियान चला। इसी जिले के मलंगपोरा इलाके में आतंकियों की सूचना पर चले अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने वार्निंग शॉट्स किए, लेकिन कोई कांटैक्ट नहीं स्थापित हो पाया। कुलगाम के बागबल तथा अखल कुलशान के गुज्जर बस्ती जंगल क्षेत्र में भी आतंकियों की तलाश में अभियान चला।