फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorist problem

सुरक्षाबलों पर हमलों, नागरिकों की हत्या के 11 मामले दर्ज थे नायकू पर

विज्ञापन
terrorist problem
जम्मू। मारे गए हिजबुल कमांडर रियाज नायकू पर सुरक्षा बलों पर हमलों और नागरिकों की हत्या से जुड़े 11 मामले दर्ज थे। वह आम नागरिकों को सुरक्षा बलों का मुखबिर बताते हुए बेरहमी से हत्या करता था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बगीचे के मालिकों तथा किसानों से संगठन के लिए धन वसूलता था। दक्षिणी कश्मीर में भांग की अवैध खेती करने वालों से भी वसूली करता था। जम्मू में नारको कारोबार से जुड़े एक मामले में पकड़ा भी गया था। वह दर्जनभर से अधिक लोगों की हत्या में शामिल था।
विज्ञापन

आठ मार्च, 2014 को डोगरीपोरा में सरपंच के पिता हाजी गुलाम मोहम्मद डार, भटपोरा में पुलिस बस पर फायरिंग, गुलाम मोहिउद्दीन डार की हत्या, खांडेपोरा के जावेद अकबर खांडे की हत्या, पदगामपोरा क्रॉसिंग पर पुलिस हेड कांस्टेबल आशिक हसन मीर की हत्या, पीडीपी के वाचि से पूर्व विधायक एजाज मीर के घर से नौ हथियारों की लूट में शामिल रहा था। इसके साथ ही अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद कुलगाम में छह प्रवासी मजदूरों की हत्या, ट्रक ड्राइवर व फल कारोबारियों की हत्या में भी शामिल रहा था। विभिन्न जेलों में बंद आतंकियों तथा अलगाववादियों को बेहतर सुविधाएं न मिलने पर जेल पर हमले की धमकी भरा ऑडियो टेप भी उसने जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
परिवारवालों को नहीं सौंपे गए आतंकियों के शव
नई एसओपी के अनुसार मुठभेड़ में मारे गए चारों आतंकियों के शव परिवार वालों को नहीं सौंपे गए। कोरोना के प्रकोप को देखते हुए पुलिस ही परिवार के कुछ सदस्यों के साथ सुपुर्द-ए-खाक करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed