फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   TERRORIST OF PULWAMA ENCOUNTER VIDEO VIRAL ON SOCIAL MEDIA IN J&K

पुलवामा हमलाः सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मारे गए आंतकी का वीडियो

Mon, 01 Jan 2018 10:48 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Mon, 01 Jan 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
TERRORIST OF PULWAMA ENCOUNTER VIDEO VIRAL ON SOCIAL MEDIA IN J&K
- फोटो : BASIT ZARGAR
आतंकी संगठन जैश का वीडियो सोशल मीडिया पर घूम रहा है। इन आपत्तिजनक वीडियो को  प्रसारित होने से रोक पाने में जम्मू-कश्मीर पुलिस नाकाम साबित हो रही है। पुलिस का साफ कहना है कि वह ऐसे वीडियो को वायरल करने से नहीं रोक पा रही।
विज्ञापन


 पुलवामा हमले में मारे गए आतंकियों में एक आतंकी 16 साल का है। जिसका सोमवार को वीडियो वायरल हुआ। 16 साल की उम्र के इस आतंकी के अंदर जिहाद का जहर घोला गया है। वह दूसरे युवाओं को भी जिहाद के नाम आतंक की राह अपनाने पर जोर दे रहा है।
विज्ञापन


उसके दोनों तरफ और ठीक सामने ए के 47  और गोला बारूद का ढेर। जुबान पर जिहाद के नाम पर भारत के खिलाफ जहर। ऐसा लगता है जैसे जबरन आतंक का पाठ पढ़ाया गया हो। उसे देखकर लग रहा है कि उसे कोई नशे की चीज खिला कर उससे ये बुलवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

हमले को अंजाम देने से पहले बनाया वीडियो

TERRORIST OF PULWAMA ENCOUNTER VIDEO VIRAL ON SOCIAL MEDIA IN J&K

पुलवामा हमले में तीन जैश आतंकियों में फरदीन अहमद खांडे भी शामिल था। जो पुलवामा का रहने वाला है। तीन महीने पहले ही इसने जैश ए मोहम्मद को ज्वाइन किया था। फरदीन का ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें वो स्थानीय युवाओं को जिहाद कर भारत के विरुद्ध लड़ने की अपील करता सुनाई दे रहा है।

इस वीडियो को जारी करने के पीछे एक ही कारण नजर आ रहा है कि आतंकी संगठन युवाओं को बहकाने की कोशिश कर रहे हैं। माना जा रहा है कि यह वीडियो उसने इस हमले को अंजाम देने से पहले रिकॉर्ड किया था।  

करीब 8 मिनट के वायरल हुए इस वीडियो में फरदीन हथियारों के बीच बैठा दिखाई दे रहा है। उसके आसपास 3 एके-47 राइफल, कई ग्रेनेड, आदि रखे हुए हैं और इस विडियो की शुरुआत वो यह कहकर कर रहा है कि जिस समय आप सबको यह वीडियो  मिलेगा तब मैं जन्नत में जगह पा चूका होगा।

फिलहाल ऐसे वीडियो को वायरल होने और युवाओं को आतंकी की राह चुनने से रोकने के लिए पुलिस के पास कोई ठोस नीति हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed