फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terrorist network running from jails will stop e-meeting

ई मुलाकात से रुकेगा जेलों से चलने वाला आतंकी नेटवर्क

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 05:52 PM IST
विज्ञापन
Terrorist network running from jails will stop e-meeting
जम्मू। आरएस पुरा के चकरोई से पकड़े गए ओजी वर्कर का कोट भलवाल की जेल में बंद आतंकियों और अपराधियों से लिंक स्थापित हुआ है। इसका पर्दाफाश होने के बाद एक बार फिर यह सामने आया कि आतंकी जेलों में बंद आतंकियों की मदद से आतंकी नेटवर्क चला रहे हैं। ऐसे में जेल विभाग की सुरक्षा पर फिर सवाल उठे। लेकिन जेल विभाग के डीआईजी एस एस लोन का दावा है कि अब यह भविष्य में बिल्कुल खत्म हो जाएगा। 19 मार्च से विभाग ने जेलों में ई मुलाकात शुरू की है। जिसका असर देखने को मिलेगा। लोन का कहना है कि आरएस पुरा से पकड़ा गया ओजी वर्कर जेल से छूटे अपराधी से बाहर ही मिला था। रही बात जेल से मोबाइल फोन और सिम कार्ड मिलने की तो इसकी जांच चल रही है। जो कोई भी इसमें शामिल होगा। उसके ऊपर कार्रवाई होगी। इसमें कोई दो राय नहीं कि जब कैदियों को कहीं पेशी के लिए कोर्ट ले जाना होता था या फिर कैदियों से मिलने उनका कोई रिश्तेदार आता था तो यह लोग सांठगांठ कर लेते थे। लेकिन अब ऐसा होने के आसार लगभग खत्म हैं। कैदियों की पेशी वीडियो कालिंग से हो रही है। कैदियों के रिश्तेदार ई मुलाकात से मिल रहे हैं। आतंकी नेटवर्क कम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed