फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   terrorist may be target to Jammu-Pathankot highway

अलर्ट: जम्मू-पठानकोट हाईवे को दहलाने के फिराक में आतंकी

Sat, 16 Jul 2016 02:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 16 Jul 2016 02:43 PM IST
विज्ञापन
 terrorist may be target to Jammu-Pathankot highway
- फोटो : Amar Ujala

कश्मीर में अगले कुछ दिनों में हालात सुधरने की संभावनाओं को लेकर आतंकी संगठनों ने नई रणनीति तैयार की है। राज्य में मौजूद बचे खुचे आतंकी अगले कुछ दिनों में जम्मू व जम्मू पठानकोट हाईवे पर आतंकी हमला करने की फिराक में हैं। इसके मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियों ने हाईवे और जम्मू में अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार चार से पांच संदिग्ध आतंकी बड़ी वारदात की फिराक में हैं। इसकी रिपोर्ट भी एजेंसियों को पास है और सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। घगवाल और सांबा में इस सिलसिले में मॉक ड्रिल भी की गई और सेना को भी अलर्ट किया गया है। 
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पांच दिन पहले घुसपैठ की दो कोशिशें नाकाम की गईं। आतंकी दो स्थानों से घुसपैठ करने का प्रयास कर गए। पंजाब में भी बीएसएफ ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तीन आतंकियों को घुसपैठ के दौरान मार गिराया। भारत-पाक नियंत्रण रेखा (एलओसी) से भी आतंकी घुसपैठ करने की तैयारी में जुटे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकी संगठनों के कमांडरों की कमी से बौखलाए सीमा पार बैठे आका जम्मू-कश्मीर मे बड़ी वारदात कराने की कोशिशें कर रहे हैं। युवाओें की भर्ती के अलावा बुरहान की मौत के बाद आतंकी बनने के इच्छुक युवाओं पर भी आतंकी संगठन नजर गड़ाए बैठे हैं। आतंकी वारदातों में स्थानीय आतंकियों की बढ़ती साझेदारी को लेकर भी चिंताएं बढ़ी हैं। पिछले कई दिनों से हाईवे पर अलर्ट जारी किया गया है।

कैडर की कमी के चलते आतंकी घुसपैठ की आशंका

 terrorist may be target to Jammu-Pathankot highway

सूत्रों के अनुसार आतंकी कमांडर और कैडर की कमी के चलते घुसपैठ के प्रयास अगले दिनों में तेज होने की आशंकाएं हैं। बरसात में नदी-नालों में सीमा पर घुसपैठ के लिए रास्ते आसान हो जाते हैं। हालांकि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। 

आधुनिक उपकरणों से सीमा पर चौबीस घंटे चौकसी बरती जा रही है। तारबंदी भी पुख्ता है और सुरक्षाबलों ने गश्त भी बढ़ाई है। इसके बावजूद सीमा पार आतंकी हलचल की सूचनाएं लगातार बढ़ी हैं। तारबंदी के बीच भी आतंकी सीमा पर गोली चलाकर घुसपैठ करने की कोशिशें कर रहे हैं। 

पंजाब और जम्मू से जुड़ी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ के जवानों ने अतिरिक्त सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। जम्मू जोन के आईजीपी दानिश राना के अनुसार सीमावर्ती क्षेत्रों में घुसपैठ बढ़ने की आशंकाओं को लेकर अतिरिक्त सुरक्षा बरती गई है। आतंकी मौजूदगी की सूचनाएं लगातार मिलती रहती हैं। पुलिस अपनी तरफ से सभी सुरक्षा एजेंसियों व फोर्स से बेहतर तालमेल में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed