जम्मू कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने जेके बैंक में की लूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिली सूचना के मुताबिक शोपियां जिले में स्थित जम्मू कश्मीर बैंक की तुर्कवंगान शाखा में वीरवार को 4 आतंकियों द्वारा इस बैंक लूट को अंजाम दिया गया है। जानकारी के मुताबिक आतंकियों द्वारा सुबह जम्मू कश्मीर बैंक की इस शाखा पर हमला बोला गया जिसके बाद आतंकियों द्वारा हवाई फायरिंग भी की गई।
फायरिंग के बाद आतंकी बैंक में घुसे और वहां पर मौजूद नकदी लेकर एक एसयूवी गाड़ी में फरार हो गए। बाद में घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी मौके पर पहुंचे जिसके बाद मामला दर्ज करके आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है।
2-3 लाख रूपए की लूट का अनुमान
सूत्रों के मुताबिक मिली जानकारी के मुताबिक शोपियां में हुई इस बैंक लूट में 2-3 लाख रूपए लूटे गए हैं। लूट के बाद से ही फारेंसिक विभाग और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी लगातार घटनास्थल की जांच कर रहे हैं। आतंकियों की तलाश में बैंक के आसपास के कई इलाकों में गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी जम्मू कश्मीर बैंक की कई शाखाओं में आतंकियों ने लूट की वारदातों को अंजाम दिया था। जानकारी के मुताबिक कश्मीर के कई जिलों खासकर दक्षिण कश्मीर में आतंकियों द्वारा बैंक लूट के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं।