फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terrorist killed in Jammu and Kashmir's Kulgam, encounter continues, security forces cordon off area

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों ने कुलगाम में एक आतंकी को किया ढेर, इलाके में अन्य दहशतगर्दों के होने की सूचना के बाद सर्च ऑपरेशन जारी

Thu, 11 Nov 2021 03:51 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 11 Nov 2021 03:51 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। अन्य आतंकियों के मौजूद होने के बाद  इलाके को सुरक्षाबलों ने घेरा है। वीरवार को सुरक्षाबलों को कुलगाम के चवलगाम में आतंकियों कि मौजूदगी की सूचना मिली थी।

विज्ञापन
Terrorist killed in Jammu and Kashmir's Kulgam, encounter continues, security forces cordon off area
Encounter - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। अन्य दहशतगर्दों के होने की सूचना के बाद इलाके को सुरक्षाबलों ने घेरा है। आने-जाने के सभी रास्तों को बंद कर दिया गया है। वीरवार को सुरक्षाबलों को कुलगाम के एक इलाके में आतंकियों कि मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी और सेना के जवान मौके पर पहुंचे। सैन्य अधिकारियों ने आतंकियों को आत्मसमर्पण के लिए कहा लेकिन उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी ढेर कर दिया गया। उसकी पहचान के प्नयास किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


इससे पहले कश्मीर में लगातार हो रहे टारगेट किलिंग को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुबह श्रीनगर के सरायबल्ला इलाके में सुरक्षाबलों ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए सभी दुकानों को बंद करवाकर छापे मारे। इस बीच दुकानदारों और वहां काम करने वाले लोगों की तलाशी ली गई। अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में कुछ देर के लिए हलचल तेज हो गई। दरअसल कश्मीर में एक सप्ताह के भीतर दो लोगों की हत्या और ग्रेनेड हमले हो चुके हैं। भीड़भाड़ वाले इलाकों में हुए हमलों के बाद सुरक्षा अचानक बढ़ा दी गई है। 
विज्ञापन

 
इस साल 112 आतंकियों का काम तमाम
कश्मीर में इस साल अब तक 112 आतंकियों को मार गिराया गया है। केंद्र शासित प्रदेश में 135 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षा बलों ने संयुक्त अभियान में की है। 




अक्तूबर से अब तक 14 नागरिकों की हत्या
अक्तूबर से लेकर अब तक कश्मीर में आतंकी 14 नागरिकों की हत्या कर चुके हैं। इनमें कश्मीरी पंडित कारोबारी मक्खन लाल बिंदरू, बिहार के पांच मजदूर, अल्पसंख्यक समुदाय के दो शिक्षक शामिल हैं। इन घटनाओं के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने कश्मीर का पिछले महीने दौरा कर उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक में समीक्षा की। इसके बाद कुछ दिनों तक यह सिलसिला बंद रहा, लेकिन सात नवंबर से लगातार दो दिनों तक नागरिकों को शिकार बनाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed