{"_id":"59d876454f1c1b72548b610d","slug":"terrorist-in-a-major-attack-on-the-occasion-of-deepawali-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः दीपावली के मौके पर किसी बड़े हमले के फिराक में आतंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः दीपावली के मौके पर किसी बड़े हमले के फिराक में आतंकी
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Sat, 07 Oct 2017 01:10 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली पर आतंकी शहर को दहलाने की फिराक में हैं। सीमा पार से लगातार घुसपैठ कर हमले की साजिश रची जा रही है। इससे सुरक्षाबलों के सामने एक बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। इससे निपटने के लिए पुलिस को अधिक बल लगाना होगा। पिछले दस दिन में दो बार हमलों की कोशिश नाकाम हुई है।
विज्ञापन
अरनिया बार्डर पर कुछ ही दिन पहले बीएसएफ को एक सुरंग मिली थी, जो पाकिस्तान की तरफ से खोदी गई थी। सुरंग में कई तरह का सामान बरामद हुआ। एक दिन पहले ही अखनूर में तीन संदिग्ध लोगों को देखा गया, जो अपना सामान छोड़ कर भाग गए। मौके से ऐसा सामान भी मिला, जो आतंकी इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन
आईईडी सहित गोला बारूद भी मिला। इसके अलावा अखनूर के पलांवाला, परगवाल, आरएस पुरा के अरनिया सेक्टर में घुसपैठ के प्रयास हो चुके हैं। एक महीना पहले ही घुसपैठ की कोशिश अरनिया में नाकाम हुई। यहां एक घुसपैठिए को मार गिराया गया था।
विज्ञापन
लगातार शहर में आतंकी गतिविधियां बढ़ रही हैं और इसके इनपुट मिल रहे हैं। खुफिया एजेंसियों के पास भी इनपुट हैं कि दीपावली और अन्य त्यौहारों पर आतंकी कोई बड़ा हमला कर सकते हैं।
हमले के कोई पुख्ता इनपुट नहीं हैं। पुलिस हर तरह की चुनौती से निपटने के लिए तैयार है। पुलिस का पूरा तंत्र सक्रिय है और अलर्ट है। हम त्योहारों के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
-रफीक उल हसन कादरी, डीआईजी जम्मू रेंज