{"_id":"60943c699a53054ac448658b","slug":"terrorist-hideout-destroyed-in-doda-and-huge-amount-of-ammunition-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर : डोडा में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर : डोडा में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद
Fri, 07 May 2021 12:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, डोडा
अमर उजाला नेटवर्क, डोडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 07 May 2021 12:28 AM IST
सार
- सेना ने डोडा में आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर गोला बारूद बरामद किया
- डोडा जिला आंतक मुक्त घोषित है, लेकिन अभी भी कई स्थानों पर आतंकियों द्वारा छिपाया गया गोला बारूद मिलता रहता है
विज्ञापन
बरामद हथियार और सामान...
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सेना ने डोडा के चक्रआंटी में आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर गोला बारूद बरामद किया है। जानकारी के अनुसार जिले के घट इलाके के चक्रआंटी इलाके में विशेष सूचना पर सेना और पुलिस ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
इस दौरान आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर काफी असलाह बरामद किया है। इसमें चार डेटोनेटर, 12 बैटरियां, 50 मीटर बिजली के तार, 1.5 वोल्टेज के छह बड़े सेल, आरडीएक्स से भरे पांच लीटर के दो बड़े प्रेशर कुकर, आरडीएक्स से भरे दो पाइप बम (पांच-पांच किलो के), काली टेप और अलग से आरडीएक्स भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
सनद रहे कि डोडा जिला आंतक मुक्त घोषित है, लेकिन अभी भी कई स्थानों पर आतंकियों द्वारा छिपाया गया गोला बारूद मिलता रहता है। वीरवार को भी विशेष सूचना पर सेना और पुलिस ने संयुक्त तलाशी अभियान चला कर आतंकी ठिकाने को ध्वस्त किया है।
विज्ञापन