फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terrorist hideout collapsed by army and police in Doda. Ammunition recovered in large quantities ..

डोडा में सेना और पुलिस द्वारा आतंकी ठिकाना ध्वस्त भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद ..

विज्ञापन
Terrorist hideout collapsed by army and police in Doda. Ammunition recovered in large quantities ..
डोडा। जिले के चक्रआंटी इलाके के जंगल क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर आरडीएक्स प्रेशर कुकर तथा पाइप बम बरामद किए। सेना का मानना है कि भूमिगत आतंकी ठिकाने का इस्तेमाल आतंकी पूर्व में करते रहे होंगे।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस तथा सेना ने घट इलाके के चक्रआंटी जंगल क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान भूमिगत आतंकी ठिकाने का पता चला। यहां से आरडीएक्स से भरे पांच लीटर के दो बड़े प्रेशर कुकर, आरडीएक्स भरे दो पाइप बम (पांच-पांच किलो के), चार डेटोनेटर, 12 बैटरियां, 50 मीटर बिजली के तार, 1.5 वोल्टेज के छह बड़े सेल, काली टेप और अलग से आरडीएक्स भी बरामद हुआ है। सभी विस्फोटक एक प्लास्टिक बैग में था। ज्ञात हो कि डोडा जिला आतंक मुक्त घोषित है, लेकिन अभी भी कई स्थानों पर आतंकियों द्वारा छिपाया गया गोला-बारूद मिलता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed