फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terrorist funding NIA raids at many places in the valley, a large number of documents recovered

एनआईए की कार्रवाई: कश्मीर में पांच ठिकानों पर छापेमारी, लखनऊ में अलकायदा के लिए काम कर रहा था उमर

Thu, 25 Nov 2021 09:22 AM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 25 Nov 2021 09:22 AM IST
सार

एनआईए ने जिन ठिकानों पर कार्रवाई की है। उनमें शोपियां के वाची में रहने वाला एक शिक्षक और जमात-ए-इस्लामी कार्यकर्ता, एक निजी कर्मचारी, भेड़ पालन विभाग का कर्मचारी, स्थानीय औकाफ कमेटी अध्यक्ष और एक बढ़ई शामिल है।

विज्ञापन
Terrorist funding NIA raids at many places in the valley, a large number of documents recovered
एनआईए की टीम की कार्रवाई - फोटो : एएनआई

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने लखनऊ में अलकायदा के लिए काम करने वाले उमर हलमंडी के मामले में कश्मीर घाटी में पांच स्थानों पर छापा मारकर बड़ी संख्या में आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल उपकरण जब्त किए हैं। शोपियां और बडगाम के जिन ठिकानों पर गुरुवार को कार्र्रवाई की गई उनमें एक सरकारी कर्मचारी, शिक्षक, औकाफ बोर्ड कर्मी व दो अन्य लोग शामिल हैं।

विज्ञापन


एनआईए के अधिकारी के बताया कि यह मामला आतंकवादी संगठन अलकायदा के एक ऑपरेटिव उमर हलमंडी से संबंधित है। जो अपने साथियों के साथ मिलकर देश के विभिन्न हिस्सों में संगठन को विस्तार देने में सक्रिय था। वह लोगों को बरगलाकर कट्टर बनाने के बाद उन्हें संगठन में शामिल कर रहा था। इसके अलावा आतंकवादी कृत्यों को अंजाम देने के लिए अंसार गजवातुल हिंद (एजीएच) को आगे बढ़ाने की कोशिश भी कर रहा था। इसके लिए उसने पहले से ही हथियारों और विस्फोटक पदार्थों की व्यवस्था की थी।
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार इस मामले में आतंकवाद निरोध दस्ते (एटीएस) ने 11 जुलाई 2021 को लखनऊ में मामला दर्ज किया था। मामला जब जांच के लिए एनआईए को सौंपा गया तो उसने 29 जुलाई 2021 को फिर से मामला पंजीकृत किया था। वर्तमान में एनआईए मामले की जांच कर रही है। वीरवार की कार्रवाई उसी का हिस्सा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन पहले मानवाधिकार कार्यकर्ता को किया था गिरफ्तार

एनआईए ने कश्मीरी मानवाधिकार कार्यकर्ता खुर्रम परवेज को देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने और प्रतिबंधित पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन के साथ सीधे संबंध रखने के आरोप में कश्मीर से गिरफ्तार किए जाने के तीन दिन बाद गुरुवार को कार्रवाई की है। परवेज को टेरर फंडिंग मामले में चल रही एनआईए की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले का संबंध हिमाचल प्रदेश से भी है। इस मामले में एनआईए ने 22 नवंबर को घाटी से खुर्रम परवेज को गिरफ्तार करने से पहले कश्मीर में दो और हिमाचल में एक जगह पर दबिश दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed