{"_id":"5a1859e84f1c1bce408b8f40","slug":"terrorist-dead-body-found-in-keran-sector-of-kupwara","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरन सेक्टर में बुधवार को घुसपैठ के दौरान मारे गए आतंकी का शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केरन सेक्टर में बुधवार को घुसपैठ के दौरान मारे गए आतंकी का शव बरामद
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Fri, 24 Nov 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : DEMO PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में एलओसी के पास सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को एक अज्ञात आतंकी का शव बरामद किया। उक्त आतंकी बुधवार को घुसपैठ करने के दौरान सुरक्षा बलों के हाथों मारा गया था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान के दौरान आतंकी का शव बरामद किया। आतंकी के पास से एक एके राइफल, एक यूबीजीएल, 6 यूबीजीएल ग्रेनेड, तीन एके मैगजीन, और 126 गोलियां बरामद की। बुधवार को हुई मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हुआ था और दो जवान जख्मी हो गए थे। आतंकी के शव को स्थानीय अकाफ कमेटी के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों ने लश्कर के एक आतंकी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आतंकी की पहचान आमिर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आतंकी पाकिस्तानी है और वो कराची का रहने वाला है। पकड़े गए आतंकी से हथियार भी हुए बरामद हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार हंदवारा पुलिस और सेना की 47 राष्ट्रिय राइफल्स (आरआर) द्वारा हंदवाड़ा के मगाम इलाके के जंगल क्षेत्र से एक आतंकी को जिंदा धर दबोचा।