फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorist attack on pwd minister naeem akhtar ni tral

भावुक हुए मंत्री नईम अख्तर बोले, जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे यह घटना

Thu, 21 Sep 2017 08:58 PM IST
ब्यूरोे,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरोे,अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 21 Sep 2017 08:58 PM IST
विज्ञापन
terrorist attack on pwd minister naeem akhtar ni tral
पीडब्ल्यूडी मंत्री नईम अख्तर - फोटो : AMAR UJALA

दक्षिणी कश्मीर में त्राल में हुए ग्रेनेड हमले के बाद पीडब्ल्यूडी मंत्री नईम अख्तर भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि वह यह घटना जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे। जिन्होंने भी हमला किया, वे कश्मीर के शुभचिंतक नहीं हैं। डीएसपी कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए अख्तर ने कहा कि इलाके में करीब 100 करोड़ का विकास कार्य कराया जा रहा है।

विज्ञापन


इसी सिलसिले में अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचा था। तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। उन्होंने कहा कि आज इस्लामिक नव वर्ष है और मुहर्रम का पहला दिन। ऐसे मौके पर किसने कर्बला की घटना को त्राल में दोहराने की कोशिश की। जिस किसी ने भी इस हमले को अंजाम दिया वह न तो त्राल, न ही कश्मीर और न इस्लाम का शुभचिंतक हो सकता है।
विज्ञापन


हमले में एमबीए कर रही युवती और दो नागरिक मारे गए। यह कहते समय मंत्री भावुक हो गए और नम आंखों से कहा कि क्या निकला इस हमले को अंजाम देकर। मौत और जिंदगी अल्लाह के हाथ है। वह तो बच गए लेकिन बेगुनाह का खून अपने सिर पर लिए बहुत दुखी हैं। वह इस घटना को जिंदगी भर नहीं भूल सकते। उम्मीद जताई कि जल्द घायल लोग स्वस्थ होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कब तक हम लोग बेगुनाहों का खून बहाते रहेंगे। कब तक हम बाहर से ग्रेनेड लाकर अपनों को निशाना बनाएंगे। एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि राहत की बात यह रही कि सुरक्षाबलों ने सब्र से काम लिया, जिसके चलते कम नुकसान हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed