{"_id":"57f495f14f1c1b9b0626faa9","slug":"terrorist-attack-on-pdp-leader-in-south-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दक्षिणी कश्मीर में पीडीपी नेता के घर पर आतंकियों ने फेंका ग्रेनेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दक्षिणी कश्मीर में पीडीपी नेता के घर पर आतंकियों ने फेंका ग्रेनेड
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 05 Oct 2016 11:29 AM IST
विज्ञापन
ग्रेनेड से हमला
- फोटो : Demo Pic.
जम्मू-कश्मीर में राजनेताओं पर हमलों का सिलसिला थम नहीं रहा है । बीते दिनों नेशनल कांफ्रेंस के नेता की हत्या के बाद अब सत्तापक्ष के एक नेता को निशाना बनाया गया है । इस बार हमला सत्तारूढ़ पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के एक नेता के घर पर हुआ है ।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक दक्षिण कश्मीर के शोपियां में पीडीपी नेता मोहम्मद युसूफ भट्ट के घर पर आतंकियों ने हमला किया है । युसूफ के घर रात करीब पौने एक बजे आतंकियों द्वारा ग्रेनेड फेंका गया ।
फेंका गया ग्रेनेड युसूफ के घर के अहाते में गिरा जिसके बाद एक जोर का धमाका हुआ । हालांकि इस हमले में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है । पुलिस पूरे मामले की सघन जांच कर रही है ।

Memandar (Shopian, J&K): Terrorists lobbed a grenade at residence of Shopian MLA Muhammad Yusuf Bhat last night. No injuries/damage reported
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) October 5, 2016
फेंका गया ग्रेनेड युसूफ के घर के अहाते में गिरा जिसके बाद एक जोर का धमाका हुआ । हालांकि इस हमले में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है । पुलिस पूरे मामले की सघन जांच कर रही है ।
Trending Videos
दक्षिण कश्मीर में ही हुई थी नेशनल कान्फ्रेंस के नेता की हत्या
नेशनल कान्फ्रेंस के नेता की हत्या
- फोटो : Demo Pic.
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले मेंही आतंकवादियों ने नेशनल कान्फ्रेंस के सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी थी । प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलवामा के पामपोर में नेशनल कान्फ्रेंस के नेता फयाज़ अहमद भट्ट को अज्ञात हमलावरों ने घुसकर गोली मारी थी ।
सत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक 4 की संख्या में आतंकियों ने फयाज़ अहमद के घर पर धावा बोला और घर के अंदर घुसकर उन्हें गोली मार दी । गोली लगने के बाद फयाज़ की मौके पर ही मौत हो गयी थी । घटना के बाद से ही इस पूरे मामले की तफ्तीश की जा रही है ।