{"_id":"5963b6964f1c1b9f738b45b9","slug":"terrorist-attack-on-first-monday-of-sawan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन के सोमवार पर अमरनाथ यात्रा पर हमला, एजेंसियों को पहले ही मिले थे आशंका के इनपुट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन के सोमवार पर अमरनाथ यात्रा पर हमला, एजेंसियों को पहले ही मिले थे आशंका के इनपुट
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
कश्मीर के अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों पर हुआ हमला सावन के पहले सोमवार के दिन हुआ है। आतंकियों के हमले में न सिर्फ 6 मासूम यात्रियों की जान गई बल्कि 15 से ज्यादा लोग घायल हुए जिनमें 3 सुरक्षाकर्मी भी शामिल है। अनंतनाग में आतंकियों के इस दुस्साहस की भनक पहले से ही थी।
विज्ञापन
30 जून 2017 को amarujala.com पर प्रकाशित एक खबर में भी एजेंसियों को मिले इनपुट्स का जिक्र किया गया था जिसमें इस बात की जानकारी दी गई थी कि जुलाई के पहले हफ्ते में हिजबुल के आतंकी अमरनाथ यात्रियों को निशाना बना सकते हैं।
विज्ञापन
एजेंसियों को इस बात के इनपुट पहले से थे कि पाकिस्तानी आतंकी सैय्यद सलाहुद्दीन पर कसते अंतरराष्ट्रीय शिकंजे से बौखलाए आतंकी बुरहान वानी की बरसी के पहले अमरनाथ यात्रियों पर हमले की किसी साजिश को बुन रहे हैं। एजेंसियों को मिले इनपुट के मुताबिक आतंकियों के पाकिस्तान में मौजूद हैंडलरों से हुई बातचीत को सुरक्षा एजेंसियाें ने इंटरसेप्ट किया था। इस दौरान कई संदेश पकड़े गए हैं। इस इनपुट के बाद यात्रा रूट पर सतर्कता बढ़ाई गई थी।
विज्ञापन