{"_id":"b446290f85caa6f68b2230c42fb37273","slug":"terrorist-attack-on-crpf-vehicle-in-valley-ahed-elections-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव पूर्व घाटी में सीआरपीएफ वाहन पर आतंकी हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव पूर्व घाटी में सीआरपीएफ वाहन पर आतंकी हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, काजीगुंड/श्रीनगर
Updated Sat, 08 Nov 2014 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत में विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही आतंकी सरगर्मियां भी बढ़ गईं हैं। शनिवार शाम जिला अनंतनाग के काजीगुंड इलाके में आतंकियों ने सीआरपीएफ वाहन पर अंधाधुंध फायरिंग कर वाहन को आग लगा दी। हमले में वाहन में सवार दो सब इंस्पेक्टरों समेत चार सीआरपीएफ कर्मी घायल हो गए। चारों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें श्रीनगर के सौरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हमले के तुरंत बाद सुरक्षा बलों द्वारा इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की धरपकड़ के लिए सर्च आपरेशन चलाया गया, पर देर रात समाचार लिखे जाने तक कोई आतंकी हाथ नहीं लगा था। फिलहाल किसी भी आतंकी संगठन द्वारा इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली गई है। सीआरपीएफ अधिकारियों के अनुसार हाईवे की सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ वाहन में सवार जवान पैट्रोलिंग पर थे।
विज्ञापन
इसी दौरान जिला अनंतनाग में जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर काजीगुंड के लेवडोरा इलाके में घात लगाकर बैठे आतंकियों ने सीआरपीएफ के पैट्रोलिंग वाहन पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। सीआरपीएफ के सूत्रों के मुताबिक आतंकियों की संख्या पांच से छह बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आतंकियों द्वारा इतनी भीषण फायरिंग की गई कि इसमें सीआरपीएफ वाहन को आग लग गई।
विज्ञापन
हमले में सीआरपीएफ की 163वीं वाहिनी के सब इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह, सब इंस्पेक्टर आजेंद्र सिंह, कांस्टेबल तरसेम लाल और कांस्टेबल मोहम्मद आरिफ घायल हो गए। चारों घायलों का श्रीनगर के सौरा अस्पताल में उपचार चल रहा है। उल्लेखनीय है कि रियासत में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर किया गया यह पहला बड़ा आतंकी हमला है।