{"_id":"5c2af2a2bdec22569d46695e","slug":"terrorist-attack-on-crpf-camp-in-pulwama-at-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: पुलवामा में सीआरपीएफ कैंप पर आतंकियों का हमला, सर्च ऑपरेशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: पुलवामा में सीआरपीएफ कैंप पर आतंकियों का हमला, सर्च ऑपरेशन जारी
Tue, 01 Jan 2019 10:24 AM IST
Pranjal Dixit
ब्यूरो, अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Tue, 01 Jan 2019 10:24 AM IST
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान लगातार अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पुलवामा जिले के ट्राल इलाके में आतंकियों ने सीआरपीएफ की 180 बटालियन के कैंप पर ग्रेनेड से हमला किया। इस हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन
बता दें कि बीते सोमवार को पाक रेंजर्स ने उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में केरन सेक्टर व पुंछ जिले के करमारा सेक्टर में रुकरुक कर फायरिंग की। वहीं रविवार को भी एक ऐसा ही मंजर देखने को मिला जब बारामुला में पाकिस्तानी बैट कमांडो जंगल और पाकिस्तान की ओर से की जा रही कवर फायर का सहारा लेकर भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे थे। ये बैट कमांडो भारत की सीमा से सटे नौगाम सेक्टर में सेना की चौंकियों पर बड़ा हमला करने की फिराक में थे।
विज्ञापन
मगर उनके मंसूबों पर पानी फेरते हुए भारतीय जवानों ने फौरन जवाबी कार्रवाई की और दो पाकिस्तानी बैट कमांडों को मार गिराया। इसके बाद पाकिस्तान की ओर से भेजे गए अन्य बैट कमांडों और आतंकी भारतीय सेना की इस बड़ी जवाबी कार्रवाई को देख उल्टे पांव भागने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन