फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorist attack

Jammu News: पापा, आज दुकान पर सो जाना, घर मत आना, यहां आतंकवादी आ गए हैं

विज्ञापन
terrorist attack
- कूटा में दुकान करने वाले रामपाल की आपबीती, कहा-बच्चों ने उनसे मोबाइल पर बात करते गुजारी पूरी रात
विज्ञापन

अरुण खजूरिया
हीरानगर। बच्चों ने फोन करके कहा कि पापा आज दुकान पर सो जाना, घर मत आना यहां आतंकवादी आ गए हैं। पूरी रात बच्चों ने फोन पर बात करते हुए घर में दुबक कर गुजारी। यहां तक की खाना भी नहीं खाया। यह कहना था कूटा में करियाना की दुकान करने वाले रामपाल का।
उन्होंने कहा मंगलवार रात करीब साढ़े सात बजे उन्हें घर से फोन आया और बच्चों ने कहा कि गांव में आतंकवादी आ गए हैं। यह सुनते ही मेरे पैरों के नीचे से जमीन निकल गई और मैंने उन्हें कहा कि घर से बाहर न निकले। बच्चों का डर फोन से साफ सुनाई दे रहा था। लेकिन फिर भी मैंने रात भर उनसे बात की और कहा कि खाना खाकर सो जाओ। पर उन्होंने कहा कि आपके बिना खाना खाने का मन नहीं कर रहा है और बिना खाना खाए ही रातभर जगे रहे। बुधवार सुबह जब उन्हें एक आतंकी के मरने की खबर मिली तो उन्हें कुछ राहत मिली और सुबह का खाना खाया। और दोपहर को दोनों आतंकियों के ढेर होने के बाद मैं भी दुकान बंद कर अपने परिवार के बीच पहुंचा तो पूरा परिवार गले लग कर रोने लगा। यह रात जीवन भर याद रहेगी।
विज्ञापन

--------
गोलियों की आवाज सुनकर पूरा गांव सहम गया
स्थानीय निवासी रिंकू शर्मा ने कहा, गोलियों की आवाज सुनकर पूरा गांव सहम गया। बच्चे बुजुर्ग सबने पूरी रात जाग कर गुजारी। कई घरों में खाना बन होने के बावजूद भी लोग भूखे पेट गोलियों की आवाज बंद होने का इंतजार करते रहे। सुरक्षाबलों ने रात भर कार्रवाई जारी रखी और सुबह दूसरे आतंकी को भी ढेर कर दिया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed