{"_id":"5867dfdc4f1c1b7b25eeb631","slug":"terrorist-attack-in-handwara","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंकी हमला, पुलिसकर्मी शहीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंकी हमला, पुलिसकर्मी शहीद
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sun, 01 Jan 2017 11:59 AM IST
विज्ञापन
सेना के जवान
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में आतंकियों ने शनिवार को देर शाम पुलिस पिकेट पर हमला किया। इसमें एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया। घटना के बाद इलाके में सर्च आपरेशन चलाया गया।
सूत्रों के अनुसार शनिवार देर शाम आतंकियों ने हंदवाड़ा के चौगुल इलाके में एक पुलिस नाके पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। यहां तैनात जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। इसके बाद आतंकी मौके से भाग निकले। हमले में गंभीर रूप से घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर जबर्दस्त तलाशी अभियान चलाया। ताकि आतंकियों की धरपकड़ की जा सके। ज्ञात हो कि गत मंगलवार को भी उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के अष्टांगु गांव में आतंकियों ने एक घर में घुसकर कांग्रेस कार्यकर्ता बाहिर अहमद शेख को गोली मार दी थी।
विज्ञापन
अनंतनाग जिले के अच्छाबल में मुख्यमंत्री के रिश्तेदार पीर मोहम्मद सफी के घर पर भी हमला किया था। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के हाजिन इलाके में वीरवार को आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर सर्च आपरेशन चलाया गया था। इस दौरान मुठभेड़ में सेना के दो जवान घायल हो गए थे।