फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorist attack in handwara

कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंकी हमला, पुलिसकर्मी शहीद

Sun, 01 Jan 2017 11:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sun, 01 Jan 2017 11:59 AM IST
विज्ञापन
terrorist attack in handwara
सेना के जवान - फोटो : File Photo
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में आतंकियों ने शनिवार को देर शाम पुलिस पिकेट पर हमला किया। इसमें एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया। घटना के बाद इलाके में सर्च आपरेशन चलाया गया। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार शनिवार देर शाम आतंकियों ने हंदवाड़ा के चौगुल इलाके में एक पुलिस नाके पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। यहां तैनात जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। इसके बाद आतंकी मौके से भाग निकले। हमले में गंभीर रूप से घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर जबर्दस्त तलाशी अभियान चलाया। ताकि आतंकियों की धरपकड़ की जा सके। ज्ञात हो कि गत मंगलवार को भी उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के अष्टांगु गांव में आतंकियों ने एक घर में घुसकर कांग्रेस कार्यकर्ता बाहिर अहमद शेख को गोली मार दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनंतनाग जिले के अच्छाबल में मुख्यमंत्री के  रिश्तेदार पीर मोहम्मद सफी के घर पर भी हमला किया था। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के हाजिन इलाके में वीरवार को आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर सर्च आपरेशन चलाया गया था। इस दौरान मुठभेड़ में सेना के दो जवान घायल हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed