{"_id":"614a08c70f41036e4d7be892","slug":"terrorist-attack-in-budgam-one-local-injured-in-firing-by-terrorists","type":"story","status":"publish","title_hn":"बडगाम में आतंकी हमला: दहशतगर्दों की फायरिंग में एक स्थानीय नागरिक घायल, जारी है तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बडगाम में आतंकी हमला: दहशतगर्दों की फायरिंग में एक स्थानीय नागरिक घायल, जारी है तलाशी अभियान
Tue, 21 Sep 2021 10:01 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 21 Sep 2021 10:01 PM IST
सार
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने लस्सीपोरा खाग गांव के पास सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की। जिसमें एक नागरिक बिलाल अहमद राथर निवासी चरिहार घायल हो गया।
विज्ञापन
तलाशी अभियान चलाते सुरक्षाबल, फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य कश्मीर के बड़गाम जिले के खाग इलाके में मंगलवार शाम को आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर हमला किया। हालांकि इस हमले में सुरक्षाबलों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा लेकिन एक स्थानीय नागरिक आतंकियों की गोली का शिकार हो गया है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- उड़ी ऑपरेशन का तीसरा दिन: कॉलिंग और इंटरनेट सेवा बहाल, आतंकियों के खात्मे के लिए अभियान जारी
विज्ञापन
हमलावरों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम की ओर से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने लस्सीपोरा खाग गांव के पास सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की। जिसमें एक नागरिक बिलाल अहमद राथर निवासी चरिहार घायल हो गया। बताया कि घायल की हालत स्थिर है।
विज्ञापन
उधर, मंगलवार सुबह सुरक्षाबलों ने आतंकी साजिश को नाकाम किया। बडगाम जिले के हुम्हामा इलाके में हवाई अड्डे की सड़क पर सुरक्षाबलों ने आईईडी बरामद किया। जिसे निष्क्रिय कर दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि हुम्हामा के गोगू इलाके में एयरपोर्ट रोड पर सुरक्षाबलों को एकआईईडी का पता चला। जिसके बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई और बम निरोधक दस्ते द्वारा बिना किसी नुकसान के आईईडी को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया गया।
यह भी पढ़ें- महबूबा के आरोप: तालिबान-ड्रोन और पाकिस्तान भाजपा के सियासी हथियार, योगी हैं नाकाम मुख्यमंत्री
बताया जा रहा है कि आईईडी को श्रीनगर-एयरपोर्ट रोड के पास लगाया गया था। आईईडी लगभग छह किलो का था। सतर्क जवानों ने समय रहते आतंकी साजिश को विफल कर बड़े हमले को नाकाम कर दिया।