{"_id":"64115c30779db2dc4c0b1b15","slug":"terrorist-associate-of-let-arrested-along-with-71-live-rounds-of-ak-47-at-singhpora-pattan-baramulla-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: बारामुला में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी मददगार गिरफ्तार, कब्जे से मिली एके-47 की 71 गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: बारामुला में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी मददगार गिरफ्तार, कब्जे से मिली एके-47 की 71 गोलियां
Wed, 15 Mar 2023 11:20 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 15 Mar 2023 11:20 AM IST
सार
पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी मददगार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया है।
विज्ञापन
Baramulla
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी मददगार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया है। बारामुला मे 24 घंटे में दूसरा आतंकी मददगार पकड़ा गया है। पुलिस ने मंगलवार को जिले के सोपोर से भी एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। दोनों मामलों में पुलिस की आगामी जांच जारी है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिला बारामुला के सिंहपोरा पट्टन में नाके के दौरान सुरक्षाबलों ने 'फेरन' (पारंपरिक लबादा) पहने एक व्यक्ति को देखा। नाका पार्टी को देखकर उस व्यक्ति ने भागने की कोशिश की, लेकिन सतर्क पार्टी ने उसका पीछा किया और उसे पकड़ लिया। उसकी तलाशी के दौरान उसके पास से एके-47 की इकहत्तर गोलियां बरामद की गईं। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम अली मोहम्मद भट बताया है और वह आरामपोरा पट्टन का रहना वाला है। वह प्रतिबंधित संगठन लश्कर ए तैयबा के साथ एक आतंकवादी सहयोगी के रूप में काम कर रहा था। अधिकारी ने कहा कि आर्म्स एक्ट और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन