फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorist Abdullah Ghazi is next target of security forces After elimination of Jaish Commander Abdul

जैश कमांडर अब्दुल के खात्मे के बाद अब्दुल्ला गाजी की बारी, आईजी बोले- सेना जल्द उसको भी मारेगी

Thu, 04 Jun 2020 01:40 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 04 Jun 2020 01:40 PM IST
सार

आईजी विजय कुमार ने कहा कि हमारा अगला टारगेट अब्दुल्ला राशिद गाजी है। वह पुलवामा के ग्रेव इलाके में सक्रिय है। सेना जल्द उसको भी मारेगी। आईईडी के बढ़ते खतरों के बारे में आईजी ने कहा कि इसका खतरा हमेशा बना रहता है। किसी एक आतंकी के मारे अथवा पकड़े जाने से हम यह नहीं कह सकते कि खतरा कम हो गया।

विज्ञापन
terrorist Abdullah Ghazi is next target of security forces After elimination of Jaish Commander Abdul
आईजीपी कश्मीर विजय कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर पुलिस के कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार ने बताया कि सुरक्षाबलों के हाथों मारा गया पाकिस्तानी जैश कमांडर अब्दुल रहमान उर्फ फौजी वर्ष 2017 से दक्षिण कश्मीर में सक्रिय था। वह अफगानिस्तान में भी आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने में शामिल रहा है।

विज्ञापन


इसी वर्ष हिजबुल कमांडर रियाज नायकू के मारे जाने के बाद फौजी का मारा जाना एक बड़ी सफलता है। उन्होंने कहा कि हमारा अगला टारगेट अब्दुल्ला राशिद गाजी है। इससे पहले वर्ष 2019 के एक एनकाउंटर में ये बच निकला था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः  2020 में अबतक 75 आतंकी ढेर, 'कंगन' ने ठोक दी मसूद अजहर के आतंकी ताबूत में आखिरी कील!
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजी विजय कुमार ने बताया कि पुलवामा मे सक्रिय फौजी जैश ए मोहम्मद का आतंकी था। इसके अलावा वलीद भाई और लंबू दोनों भी जैश के आईईडी एक्सपर्ट हैं। हमारा अगला टारगेट अब्दुल्ला राशिद गाजी है, वो ज्यादा सामने नहीं आता है। वह पुलवामा के ग्रेव इलाके में सक्रिय है। सेना जल्द उसको भी मारेगी।

उन्होंने बताया कि कंगन ऑपरेशन को सेना, सीआरपीएफ और पुलिस ने मिलकर पूरा किया है। इस वर्ष अब तक 75 आतंकी मारे गए हैं, इनमें कमांडरों की संख्या ज्यादा है। सुरक्षाबलों ने लश्कर, जैश व अंसार गजवा-ए-तुल के शीर्ष कमांडरों को मार गिराया है।

आईईडी का खतरा हमेशा रहता है
आईईडी के बढ़ते खतरों के बारे में आईजी ने कहा कि इसका खतरा हमेशा बना रहता है। किसी एक आतंकी के मारे अथवा पकड़े जाने से हम यह नहीं कह सकते कि खतरा कम हो गया। जम्मू-कश्मीर के लोग सुरक्षाबलों को सपोर्ट करते हैं। कुछ 5-6 फीसदी लोग ही हैं, जो पत्थर मारते हैं और अवरोध पैदा करते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed