{"_id":"615a12d28ebc3e0de45dd53f","slug":"terrorism-in-jammu-kashmir-jammu-city-news-jmu2450158193","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरे की घंटी : जम्मू में पाकिस्तान ने ड्रोन के जरिए फिर फेंके हथियार, एके 47 के साथ मिला टेलिस्कोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरे की घंटी : जम्मू में पाकिस्तान ने ड्रोन के जरिए फिर फेंके हथियार, एके 47 के साथ मिला टेलिस्कोप
Mon, 04 Oct 2021 02:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 02:00 AM IST
सार
जिस तरह से यह राइफल और टेलिस्कोप फेंका गया है, इससे साफ दिख रहा है कि इसे ले जाने वाले आतंकी सिलेक्टिव किलिंग करना चाहते हैं, ताकि वह दूर से ही निशाना लगाकर हमला कर सकें।
विज्ञापन
ड्रोन
- फोटो : pixabay
विस्तार
पाकिस्तान ने एक बार फिर जम्मू में ड्रोन से हथियार फेंके हैं। इस बार हथियार के साथ एक टेलिस्कोप भी भेजा गया है। इसे राइफल पर फिट करके सटीक निशाना लगाया जा सकता है। सूत्रों का कहना है कि जिस तरह से यह राइफल और टेलिस्कोप फेंका गया है, इससे साफ दिख रहा है कि इसे ले जाने वाले आतंकी सिलेक्टिव किलिंग करना चाहते हैं, ताकि वह दूर से ही निशाना लगाकर हमला कर सकें।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार फ्लायं मंडाल के सुहांजना गांव के पास अलोरा गांव के नजदीक शनिवार की रात ड्रोन से एक पैकेट गिराया गया। जिस वक्त पैकेट गिरा, वहां से एक युवक बाइक पर गुजर रहा था, जिसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और सर्च अभियान चलाया गया। कुछ देर के बाद ही पैकेट मिल गया।
विज्ञापन
पीले रंग के पैकेट पर सिंथेटिक धागा बंधा हुआ था। पहले तो पैकेट को बम निरोधक दस्ते ने जांचा। विस्फोटक सामग्री नहीं होने का पता चलने पर इसे खोला गया तो इसमें से एके 47 के अलग-अलग हिस्से, 3 मैगजीन, 30 राउंड और अमेरिका निर्मित टेलिस्कोप मिला। पुलिस ने इस सामान को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
एसएसपी चंदन कोहली, एसपी दीपक ढींगरा और सतवारी पुलिस स्टेशन के एसएचओ मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। सतवारी पुलिस स्टेशन में इस संबंधी केस दर्ज किया गया है। जांच जारी है।
दूसरे दिन भी सर्च अभियान
पुलिस ने बीएसएफ के साथ मिलकर सुहांजना और इसके आसपास के इलाकों में रविवार को भी सर्च अभियान चलाया, ताकि यह देखा जा सके कि कहीं और भी तो ड्रोन के जरिए कोई सामान नहीं फेंका गया है। हालांकि सर्च में मिला कुछ नहीं।