{"_id":"5fea42428ebc3e3bb10e62c0","slug":"terrorism-in-jammu-kashmir-jammu-city-news-jmu225727727","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी पकड़े जाने पर शहर में हाई अलर्ट, जगह-जगह नाकाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी पकड़े जाने पर शहर में हाई अलर्ट, जगह-जगह नाकाबंदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। एक ही सप्ताह में तीन आतंकियों के एक ही नाके पर पकड़े जाने के बाद पाकिस्तान की बड़ी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। सूत्रों के अनुसार आतंकियों ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन या फिर भीड़ भाड़ वाले इलाकों को निशाना बनाना था। पुलिस ने आतंकियों के पकड़े जाने के बाद शहर में जगह-जगह नाकाबंदी कर दी है। पुलिस ने पूछताछ के बाद शहर में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। नाकों पर सख्ती कर दी गई है। बाहर से आने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है। पुलिस गश्त के दौरान भी संदिग्ध लोगों पर पैनी नजर रख रही है। सुरक्षा एजेंसियों ने पहले जिन दो आतंकियों को हथियारों के साथ पकड़ा, उनके मंसूबे पर पूछताछ चल ही रही थी। इसी दौरान तीसरे आतंकी के पकड़े जाने के बाद खुलासा हुआ कि आतंकी इस बार जम्मू को निशाना बनाने की फिराक में थे।
---
स्थानीय होने के कारण तीनों पर नहीं हुआ शक
पकड़े गए तीनों आतंकी पाकिस्तान में बैठे आकाओं के संपर्क में थे। पाकिस्तान से भी आतंकियों को पूरे दिशा निर्देश दिए जा रहे थे। हालांकि तीनों ही आतंकी प्रदेश के होने के कारण इन पर किसी को शक नहीं था। तीसरा पकड़ा आतंकी भी सुंजवां में एक कालोनी में रह रहा था।
---
इनपुट पर एनएच पर लगाए थे नाके
सुरक्षा एजेंसियों को आतंकी हमले के पुख्ता इनपुट मिले थे। नेशनल हाईवे पर एसओजी और पुलिस ने जगह-जगह नाके लगाए। इसी दौरान सुरक्षा बलों ने आतंकी को दबोच लिया।