फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorism in j&k reduced by 80 percent said omar abdullah

पांच सालों में 80 प्रतिशत कम हुआ आतंकवाद: उमर अब्दुल्ला

Fri, 15 Aug 2014 01:35 AM IST
Updated Fri, 15 Aug 2014 01:35 AM IST
विज्ञापन
terrorism in j&k reduced by 80 percent said omar abdullah

जम्मू-कश्मीर में बीते छह सालों में आतंकी गतिविधियों में भारी गिरावट आई है। ये दावा है रियासत के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का।

विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अवाम को संबोधित करते हुए उमर ने कहा, बीते छह सालों में आतंकी गतिविधियों में 80 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की गई है।

इसके साथ ही उमर ने सरकार द्वारा हासिल मुख्य उपलब्धियों का लेखा जोखा पेश किया। राज्य में पूरी की गई परियोजनाओं की भी गिनती उन्होंने इस मौके पर की।

सुरक्षा की स्थिति पहले से काफी बेहतर

terrorism in j&k reduced by 80 percent said omar abdullah

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस दौरान बेहतर सड़क, पानी आपूर्ति, बिजली, शिक्षा तथा स्वास्थ्य सेवा मुहैया करवाने में सफल रही है। उन्होंने कृषि, हार्टिकल्चर तथा कुछ दूसरे सेक्टरों की पैदावार में बढ़ोतरी होने का जिक्र भी किया।

युवाओं के कल्याण तथा लोगों को सशक्त करने के लिए उठाए गए कदमों का भी उल्लेख अपने भाषण में किया।

उन्होंने इन वर्षों के दौरान राज्य में शांति तथा सुरक्षा के लिए किए गए प्रयासों की भी बात रखी। उनका कहना था कि राज्य में इस दौरान शांति तथा सुरक्षा की स्थिति पहले से काफी बेहतर हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

1850 युवकों को मिला क्षमादान नीति का लाभ

terrorism in j&k reduced by 80 percent said omar abdullah

आतंकवादी गतिविधियों में उन्होंने 80 प्रतिशत कमी आने का दावा किया। कहा कि सुरक्षाबलों द्वारा काबिज किए गए स्कूलों तथा अस्पतालों की इमारतों को खाली करवाया गया।

संदेश में हथियार डाल चुके उन आतंकियों, जो सीमापार से वापस लौट कर सामान्य जीवन जीना चाहते हैं, के लिए सरकार की शुरू की गई पुनर्वास नीति का भी जिक्र किया गया।

इस दौरान संदेश में कहा गया कि श्रीनगर शहर में स्थापित किए गए 54 बंकरों को हटाया गया। सरकार की ओर से पासपोर्ट नीति को भी सरल बनाया गया। सरकार की क्षमादान नीति का 1850 युवकों को लाभ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed