फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terror of women's gang in Jammu: Accused of molestation by giving lift and looted money, policemen also involv

जम्मू में महिला गिरोह का आतंक: लिफ्ट देकर लगाया छेड़छाड़ का आरोप और लूट लिए पैसे, पुलिसकर्मी भी शामिल

Tue, 15 Oct 2024 11:31 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Tue, 15 Oct 2024 11:31 AM IST
सार

जम्मू में एक महिला ने एक व्यक्ति को लिफ्ट देने के बाद छेड़छाड़ का आरोप लगाया और पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर उसके पैसे लूट लिए। पीड़ित ने नवाबाद पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Terror of women's gang in Jammu: Accused of molestation by giving lift and looted money, policemen also involv
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : निकिता गुप्ता

विस्तार

स्कूटी सवार एक युवती द्वारा लिफ्ट देकर व्यक्ति से छीनाझपटी का मामला सामने आया है। इसमें दो पुलिसकर्मियों पर भी युवती का साथ देने का आरोप है। सोमवार को एसएसपी जम्मू कार्यालय में पीड़ित को बुलाया गया है। इस पूरी वारदात का एक वीडियो वायरल हुआ है, जो सीसीटीवी फुटेज से लिया गया है। बटोत के रहने वाले कुलवीर सिंह का कहना है कि वह पलौड़ा में अपनी बहन के घर आए थे। रविवार देर रात करीब 2.30 बजे कुलवीर को जम्मू बस स्टैंड से बटौत के लिए बस पकड़नी थी। वह पलौड़ा से सरवाल तक पैदल ही पहुंचे।

विज्ञापन


वहां से लिफ्ट लेकर रिहाड़ी चुंगी पहुंचे। रिहाड़ी से फिर पैदल बस स्टैंड की तरफ बढ़े। जब शकुंतला के पास पहुंचे, तो पीछे से एक युवती स्कूटी से आई और पूछा कि कहां जाना है।बस स्टैंड के लिए बताने पर उसने लिफ्ट दे दी। इसके बाद युवती उन्हें हरी सिंह पार्क के पास जेडीए पार्किंग में ले गई और उससे पैसे मांगने लगी। जब विरोध किया, तो गुवती ने पुलिस कर्मियों को मौके पर बुला लिया। कुलवीर का कहना है कि दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचते ही उसे पौटने शुरू कर दिए। इस दौरान युवती ने मोबाइल फोन छीन लिया। साथ ही जबरदस्ती मोबाइल से 6 हजार रुपये पुलिसकर्मियों ने ट्रांसफर कराए।
विज्ञापन


रविवार को कुलवीर ने नवाबाद पुलिस स्टेशन में इसको शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अब आगे की जांच कर संवाद न्यूज रही है। सूत्रों का कहना है कि रात के समय तीन से चार युवतियों का गैंग है, जो रात के समय में अकेले चल रहे लोगों मदों को लिफ्ट देकर पैसे उगती हैं। कई शर्म की वजह से पैसे दे देते हैं और किसी को बताते नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed