J&K: पुंछ में हेड मास्टर गिरफ्तार, दहशतगर्दों के लिए कर रहा था काम, पाकिस्तानी पिस्टल और दो चीनी ग्रेनेड मिले
पुंछ में एक हेडमास्टर को गिरफ्तार किया गया है। वह ओजीडब्ल्यू के तौर पर आतंकवादियों के लिए काम कर रहा था। उसके पास से पिस्तौल और ग्रेनेड भी मिला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू संभाग के जिला पुंछ में पुलिस और सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। यहां एक आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने रविवार को एक हेडमास्टर को गिरफ्तार किया है, जो ओजीडब्ल्यू के तौर पर आतंकवादियों के लिए काम कर रहा था। उसके पास से पाकिस्तानी पिस्तौल और दो चीनी ग्रेनेड भी बरामद हुए हैं।
पुलिस ने बताया कि पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में रविवार को सेना के 6 सेक्टर के 39 आरआर, रोमियो फोर्स ने पुलिस और एसओजी पुंछ के साथ हरि बुड्ढा में एक संयुक्त अभियान में चलाया। इस दौरान कमरुद्दीन को गिरफ्तार किया गया, जो ओवर-ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) के तौर पर दहशतगर्दों के साथ काम कर रहा था।
लोकसभा चुनाव में डाली जा सकती थी खलल
पकड़ा गया कमरुद्दीन पेशे से एक स्कूल में हेडमास्टर के पद पर कार्यरत है। उसके घर से जांच के दौरान एक पाकिस्तान निर्मित पिस्तौल और चीन निर्मित दो ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। इस खेप का इस्तेमाल पुंछ क्षेत्र में आगामी चुनाव में गड़बड़ी करने के लिए किए जाने का संदेह है। तलाशी अभियान जारी है।
#WATCH | In a joint operation, launched by the 39 RR of 6 Sector, Romeo Force with JKP and SOG Poonch in Hari Budha, a registered Over-Ground Worker (OGW) named Qamaruddin who is the headmaster in school is caught with a foreign-made pistol and grenades in his house. The… pic.twitter.com/VipNNGzEFQ
— ANI (@ANI) April 21, 2024
रियासी में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो आईईडी बरामद
इससे पहले शनिवार को रियासी जिले के दलास बरनेली इलाके में एक आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर चुनाव में गड़बड़ी फैलाने की साजिश को विफल कर दिया। इस ठिकाने से दो इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) व अन्य विस्फोटक बरामद किया गया है। एक आईईडी टेप रिकॉर्डर व दूसरी कैलकुलेटर से जुड़ी हुई थी। रियासी जम्मू संसदीय सीट का हिस्सा है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
एक सप्ताह पहले माहौर में आतंकी ठिकाना किया था ध्वस्त
रियासी जिले के माहौर के लांचा इलाके में 13 अप्रैल को सुरक्षा बलों ने एक आतंकी ठिकाने को ध्वस्त कर एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी), दो पिस्तौल, 400 ग्राम विस्फोटक पाउडर, कारतूस व अन्य सामान बरामद किया था। आईईडी को एक टिफिन बॉक्स में छिपा कर रखा गया था।