फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terror launching pads may start infiltration from LoC

LoC पार टेरर लांचिंग पैड सक्रिय,हो सकती है जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश

Sun, 27 Aug 2017 12:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 27 Aug 2017 12:50 PM IST
विज्ञापन
terror launching pads may start infiltration from LoC
भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा - फोटो : FILE PHOTO

भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकियों की मौजूदगी के इनपुट के बाद सुरक्षा एजेंसियां अतिरिक्त सतर्कता बरत रही हैं। इसके बाद से सीमा पर सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। सैन्य बिग्रेड व आर्मी स्कूलों में भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। आतंकी हमले के खतरे को देखते हुए पिछले दिनों सांबा में आर्मी स्कूल में छुट्टी कर दी गई थी। 

विज्ञापन


रक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सांबा सेक्टर के रामगढ़ क्षेत्र के सामने पाक के लहरी कलां लांचिंग पैड पर जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकियों के एक गुट की मौजूदगी के इनपुट मिले हैं। सूत्रों ने बताया चार आतंकियों के एक दल को पाक रेंजरों ने सीमा की रेकी करवाई है। भारतीय सीमा में घुसपैठ के इरादे से उन्हें लांचिंग पैड पर रखा गया है।
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि जैश आतंकियों की मौजूदगी से सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। बीएसएफ के जवानों को अधिक सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं। सूत्रों की मानें तो लश्कर व हिज्बुल के आतंकियों की मौजूदगी के इनपुट थे, लेकिन पहली बार लांचिंग पैड पर जैश के आतंकियों की मौजूदगी के इनपुट मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें ऐसे स्थानों से घुसपैठ करवाई जा सकती है, जहां बाढ़ में तारबंदी बह गई है या उसे नुकसान पहुंचा है। सूत्रों के अनुसार इसी के चलते सांबा आर्मी स्कूल में भी पिछले दिनों छुट्टी कर दी गई थी। सैन्य मुख्यालय में भी अधिक सतर्कता बरती जा रही है। पिछले दो दिनाें से आतंकियों की मौजूदगी कुछ नजर आ रही है। बीएसएफ के एक अधिकारी का कहना था कि सीमा से घुसपैठ कर पाना आसान नहीं है। उनके जवान दिन-रात एक कर ड्यूटी दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed