{"_id":"60cae4108ebc3e708f7fdce8","slug":"terror-funding-case-cik-raid-house-of-a-businessman-in-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी फंडिंग मामला: श्रीनगर के कारोबारी के घर छापा, सीआईके ने जब्त किए ये दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी फंडिंग मामला: श्रीनगर के कारोबारी के घर छापा, सीआईके ने जब्त किए ये दस्तावेज
Thu, 17 Jun 2021 11:26 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:26 AM IST
सार
काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर ने श्रीनगर में आतंकी फंडिंग मामले में कार्रवाई की है। इस दौरान कुछ दस्तावेज भी अपने कब्जे में लिए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
श्रीनगर में पुराने शहर के ककर मस्जिद नवाकदल इलाके में काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) की एक टीम ने एक हैंडीक्राफ्ट कारोबारी के घर छापा मार कर कुछ दस्तावेज सील किए हैं। यह कार्रवाई आतंकी फंडिंग से जुड़ी बताई जा रही है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, इस कार्रवाई के दौरान कई बैंकों की पास बुक और चेक बुक, कारोबार से जुड़े दस्तावेज जब्त किए गए हैं। हालांकि इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
विज्ञापन