फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terror Attack: PM Modi took complete information about Reasi attack from LG Sinha

Terror Attack : पीएम मोदी ने एलजी सिन्हा से ली रियासी हमले की पूरी जानकारी, छत्तीसगढ़ के सीएम साय ने की निंदा

Mon, 10 Jun 2024 12:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 10 Jun 2024 12:44 AM IST
सार

सिन्हा ने ट्वीट कर बताया कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्थिति का जायजा लिया और मुझे हालात पर लगातार नजर रखने तथा परिवारों को हर संभव सहायता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन
Terror Attack: PM Modi took complete information about Reasi attack from LG Sinha
रियासी में खाई में गिरी बस - फोटो : पीटीआई

विस्तार

प्रधानमंत्री मोदी ने रियासी में आतंकी हमले की पूरी जानकारी जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा से ली है। सिन्हा ने ट्वीट कर बताया कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्थिति का जायजा लिया और मुझे हालात पर लगातार नजर रखने तथा परिवारों को हर संभव सहायता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन


एलजी सिन्हा ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की तलाश के लिए एक संयुक्त अभियान शुरू किया है और हमले के पीछे जो लोग हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। इस जघन्य कृत्य के पीछे जो भी लोग हैं, उन्हें जल्द ही दंडित किया जाएगा। माननीय प्रधानमंत्री ने यह भी निर्देश दिया है कि सभी घायलों को सर्वोत्तम संभव चिकित्सा देखभाल और सहायता प्रदान की जाए।
विज्ञापन


इस बीच छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने ट्वीट किया कि जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में शिवखोड़ी मंदिर से तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर आतंकवादी हमले में 10 लोगों की मौत की खबर दुखद है। इसमें कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। आतंकवादियों द्वारा किया गया यह कायरतापूर्ण हमला बेहद निंदनीय है, मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति, शोक संतप्त परिवारों को शक्ति प्रदान करने और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed