{"_id":"59dda2804f1c1bc9678b51f4","slug":"teririost-killed-in-jammu-kashmir-encounter-2-jawan-martyred","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, एयरफोर्स के 2 जवान भी शहीद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, एयरफोर्स के 2 जवान भी शहीद
Team Digital
Updated Wed, 11 Oct 2017 10:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में 2 जवानों के शहीद होने की खबर है। वहीं इस एनकाउंटर में 2 आतंकी भी ढेर हुए हैं। मंगलवार को सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम करने के बाद बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच ये मुठभेड़ बांदीपुरा के हाजिन इलाके में हुई है।
मुठभेड़ सुबह 4.45 बजे से शुरू हुई। मिली जानकारी के मुताबिक, शहीद जवान इंडियन एयरफोर्स की गरुड़ फोर्स के थे। दोनों आर्मी के साथ ट्रेनिंग पर थे। साथ ही 4 जवान घायल बताए जा रहे हैं तो वही 2 जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
#FLASH: 2 Army men have lost their lives during encounter in Bandipora's Hajin (J&K). Total 2 terrorists gunned down. Ops continue. pic.twitter.com/TyXnekh7cc
— ANI (@ANI) October 11, 2017
विज्ञापन
मुठभेड़ सुबह 4.45 बजे से शुरू हुई। मिली जानकारी के मुताबिक, शहीद जवान इंडियन एयरफोर्स की गरुड़ फोर्स के थे। दोनों आर्मी के साथ ट्रेनिंग पर थे। साथ ही 4 जवान घायल बताए जा रहे हैं तो वही 2 जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
पिछले आतंकी हमले फेल
इससे पहले दस अक्टूबर को कुपवाड़ा जिले में आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की थी जिसको जवानों ने नाकाम कर दिया था। आतंकी अपने हथियार छोड़ पीओके भागने में सफल रहे थे। इलाके की तलाशी के दौरान सेना को घटनास्थल से दो एके 47 राइफल, चार मैगजीन, 60 राउंड, एक पिस्तौल समेत अन्य हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ था।
इससे पहले दक्षिण कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ हुई थी जिसमें तीन आतंकियों को सेना ने मार गिराया था। मारे गए दो आतंकी हिजबुल और एक लश्कर का था। उनकी पहचान आबिद, जाहिद मीर और इरफान के रूप में हुई थी।
इससे पहले दक्षिण कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ हुई थी जिसमें तीन आतंकियों को सेना ने मार गिराया था। मारे गए दो आतंकी हिजबुल और एक लश्कर का था। उनकी पहचान आबिद, जाहिद मीर और इरफान के रूप में हुई थी।