फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   tension in kashmir remains continues on tuesday

कश्मीर में लगातार तनाव बरकरार, उपद्रवियों ने की पत्थरबाजी

Tue, 14 Feb 2017 11:37 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Tue, 14 Feb 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
tension in kashmir remains continues on tuesday
युवाओं ने सड़कों पर उतरकर पत्थरबाजी भी की - फोटो : File Photo

दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में रविवार को आतंकियों और सुरक्षा बलों की ओर से हुई फायरिंग में मारे गए आतंकियों के प्रति सहानुभूति प्रकट करते हुए मंगलवार दूसरे दिन भी कुलगाम बंद रहा। पुलवामा जिले के त्राल में भी दुकानें बंद रहीं। युवाओं ने सड़कों पर उतरकर पत्थरबाजी भी की।

विज्ञापन


वहीं कश्मीर विश्वविद्यालय के छात्रों ने मंगलवार को एक प्रदर्शन रैली निकाली। हाथों में प्ले कार्ड लिए छात्र अलामा इकबाल लाइब्रेरी से एक रैली के रूप में निकले और इस दौरान छात्रों ने राष्ट्र विरोधी और फ्री कश्मीर के नारे बुलंद किए। उनका कहना था कि सुरक्षा बलों ने टार्गेट कर फायरिंग की इसके चलते लोग घायल हुए।
विज्ञापन


गौरतलब है कि रविवार को कुलगाम में मुठभेड़ के दौरान चार आतंकी और दो स्थानीय नागरिक मारे गए थे, जबकि इसमें दो सेना के जवान भी शहीद हुए थे। वहीं स्थानीय नागरिकों की मौत को लेकर बुधवार को अलगाववादी नेताओं ने कुलगाम चलो की काल दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed