फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   tension continues in kashmir after body of missing mother daughter found

कश्मीर में लापता मां-बेटी का शव मिलने से तनाव

Wed, 01 Mar 2017 01:17 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Wed, 01 Mar 2017 01:17 PM IST
विज्ञापन
tension continues in kashmir after body of missing mother daughter found
झेलम नदी से बरामद हुए शव - फोटो : डेमो फोटो

पिछले 19 दिनों से लापता मां-बेटी का शव दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में झेलम नदी से बरामद होने से तनाव व्याप्त हो गया। स्थानीय नागरिकों ने डबल मर्डर का आरोप लगाते हुए पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने सिट का गठन किया है।

विज्ञापन


इस मामले में मायके वालों की शिकायत पर पति लापता होने वाले दिन से ही गिरफ्तार है।रविवार की सुबह बिजबिहाड़ा के सेमथान गांव के पास से झेलम नदी से लापता अफरोजा (28) और उसकी पुत्री जायरा (3) का शव बरामद किया गया।
विज्ञापन


अनंतनाग जिले के मट्टन इलाके के अमीरपोरा-नामबल गांव से मां-बेटी के लापता होने की शिकायत सात फरवरी को दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने शव को बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। शव बरामद होने की सूचना पर स्थानीय नागरिकों ने जिला अस्पताल पहुंचकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पर जांच में लापरवाही का आरोप

tension continues in kashmir after body of missing mother daughter found
जांच में लापरवाही का आरोप - फोटो : demo pics

उनका कहना था कि पुलिस ने जांच में लापरवाही की है। लापता होने की सूचना दर्ज कराने के बाद भी ढूंढने में देरी की गई। उन्होंने इसे दोहरा हत्याकांड बताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने कई बार आक्रोशित नागरिकों को समझाने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने। बाद में पुलिस ने एडिशनल एसपी तथा एडिशनल डीएसपी की सिट (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) गठन की घोषणा की। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed