फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   tension at sopore, market closed

कश्मीर: सोपोर में तनाव, दुकानें रहीं बंद

Sun, 14 Jun 2015 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 14 Jun 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
tension at sopore, market closed

उत्तरी कश्मीर के सोपोर के बोमई इलाके में शुक्रवार को दुकानदार खुर्शीद अहमद भट की अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा की गई हत्या से शनिवार को तनाव रहा। सभी दुकानें और कारोबारी प्रतिष्ठान बंद रहे। इलाके में घटना की जांच के लिए पहुंची पुलिस पार्टी की गाड़ियों पर गुस्साए युवाओं ने पत्थर बरसाए। कई अन्य इलाकों से भी प्रदर्शन की खबरें मिली हैं।

विज्ञापन


पुलिस के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जो घटनाएं सोपोर में घट रही हैं, उसके पीछे स्थानीय लश्कर आतंकी कयूम नजार का हाथ है। वह बटपुरा का रहने वाला है। उसके खिलाफ पुलिस को सुबूत मिल चुके हैं। उसे दबोचने के लिए व्यापक पैमाने पर छापेमारी की जा रही है। उधर, भट के परिवार वालों का आरोप है कि घटना के पीछे भारतीय एजेंसियों का हाथ है।
विज्ञापन


मृतक के पिता ग़ुलाम नबी भट ने इसे  टारगेट कीलिंग ठहराते हुए कहा कि पहले शेख अल्ताफ को मारा, फिर मेरे बेटे को निशाना बनाया और कल किसी और को निशाना बनाया जाएगा। उन्होंने हत्यारों को बेनकाब करने की गुहार लगाई। कहा कि, उनका बेटा आतंकी नहीं था लेकिन उसे जान बूझकरनिशाना बनाया गया। उनके अनुसार मौजूदा सरकार से उन्हें कोई अपेक्षा नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 को बारामुला बंद का ऐलान
हुर्रियत कट्टरपंथी नेता सैयद अली शाह गिलानी ने सोपोर हत्या के विरोध में 14 जून को बारामुला जिले में बंद की कॉल दी है। उन्होंने इन घटनाओं को लेकर यह भी कहा कि अब घाटी में दोबारा से इखवानी (सरकारी दहशतगर्द) सक्रिय हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed