फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   tense situation in kashmir over kousar nag yatra

कौसर नाग यात्रा: कश्मीर घाटी में कर्फ्यू जैसे हालात

Sun, 03 Aug 2014 01:58 AM IST
Updated Sun, 03 Aug 2014 01:58 AM IST
विज्ञापन
tense situation in kashmir over kousar nag yatra

कश्मीर घाटी में कौसर नाग यात्रा को लेकर शुरू हुआ विवाद बढ़ता जा रहा है। कल यात्रा का विरोध करते हुए अलगाववादी संगठनों ने कश्मीर बंद का आह्वान किया था।

विज्ञापन


हालात पर नियंत्रण पाने को पुलिस और प्रशासन की ओर से श्रीनगर शहर के डाउन टाउन और शहर ए खास इलाके के अलावा दक्षिण कश्मीर के कई इलाकों में धारा 144 लागू कर दी गई।
विज्ञापन


अलगाववादियों द्वारा माहौल खराब करने की आशंका के चलते पुलिस द्वारा कई  अलगाववादी नेताओं को हिरासत में लिया गया।

अमरनाथ श्रद्धालुओं को रोका

tense situation in kashmir over kousar nag yatra

उधर, घाटी में बने तनावपूर्ण हालात के चलते देश भर से श्री अमरनाथ यात्रा पर आए श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए प्रशासन की ओर से एहतियात के तौर पर पवित्र गुफा में हिमलिंग के दर्शन कर आधार शिविरों में पहुंचे भक्तों को भी वहीं रोक लिया गया।

उन्हें जम्मू की ओर नहीं आने दिया गया। हालांकि, आधार शिविरों से पवित्र गुफा की ओर यात्रा सामान्य तौर पर ही जारी रही।

चप्पे-चप्पे पर जवानों की नजर

tense situation in kashmir over kousar nag yatra

कौसर नाग यात्रा का विरोध कर रहे अलगाववादी संगठनों के बंद के आह्वान के चलते घाटी के इलाकों में चप्पे-चप्पे पर जवानों की तैनाती की गई थी।

नालामार रोड खनियार से लेकर छत्ताबल तक सड़क को कंटीले तार लगाकर परी तरह बंद कर दिया गया था।

हालांकि, शेर ए कश्मीर इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज अस्पताल को जाने वाली सड़क को खुला रखा गया था। सफा कदल, रैनावाड़ी, खयाम, सराफ कदल और जाइना कदल इलाकों में भी पाबंदियां लागू रहीं।

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में कर्फ्यू जैसे हालात रहे। इसके अलावा अनंतनाग, शोपियां और पुलवामा सहित कई अन्य मुख्य कसबों में भी प्रशासन की पाबंदियां लागू रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed