फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   tennikoit, final and semifinal

Jammu News: जिला टेनिकॉइट प्रतियोगिता में छह क्लबों के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, सेमीफाइनल और फाइनल आज

विज्ञापन
tennikoit, final and semifinal
जम्मू। जम्मू-कश्मीर टेनिकॉइट एसोसिएशन की ओर से वीरवार को गांधी नगर स्थित ग्रीन प्ले फील्ड्स में दो दिवसीय जिला टेनिकॉइट चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। पहले दिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-16 व अंडर-18 आयु वर्ग के मुकाबले खेले गए जिसमें छह क्लबों के खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

अंगत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित प्रतियोगिता के प्रारंभिक दौर के मुकाबले के बाद विभिन्न टीमों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले शुक्रवार को खेले जाएंगे जिनमें खिताब के लिए संघर्ष देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में यंग स्टार क्लब, एपीएस सुंजवां, एकेएस क्लब, शहीद भगत सिंह क्लब, भार्गव पब्लिक स्कूल और बिक्रम स्पोर्ट्स क्लब के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। खिलाड़ियों ने उत्साह और खेल भावना के साथ मुकाबलों में हिस्सा लिया। इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन हॉकी जम्मू-कश्मीर के महासचिव डॉ. तरण सिंह ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया और खेल गतिविधियों को युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। कोषाध्यक्ष रवि राज सिंह, जेकेएससी के प्रबंधक अनिल गुप्ता, वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी पीडी सिंह व प्राचार्य विकास शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
समर कैंप में युवा फुटबॉलर्स ने निखारी प्रतिभा
जम्मू। देहरादून के डॉ. बीआर आंबेडकर स्टेडियम में आयोजित 10 दिवसीय समर फुटबॉल कोचिंग कैंप युवा खिलाड़ियों के लिए प्रतिभा निखारने का बेहतर मंच साबित हुआ। जम्मू-कश्मीर के अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर अरुण मल्होत्रा की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में करीब 100 बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। प्रशिक्षित कोच ने खिलाड़ियों को फुटबॉल की बुनियादी तकनीकों के साथ खेल की आधुनिक विधियों का प्रशिक्षण दिया। आयोजकों के अनुसार कैंप का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना और उन्हें नशे व अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रखना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed