{"_id":"5ba52cf1867a557e86017b1b","slug":"ten-thousand-youth-in-kashmir-gave-police-application-for-recruitment","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी धमकी से बेखौफ हैं घाटी के युवा, दस हजार ने दिया पुलिस में भर्ती के लिए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी धमकी से बेखौफ हैं घाटी के युवा, दस हजार ने दिया पुलिस में भर्ती के लिए आवेदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 21 Sep 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
पुलिस भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकियों की धमकी के कारण घाटी में कई एसपीओ ने नौकरी छोड़ दी। बावजूद इसके भारी संख्या में कश्मीर के युवा पुलिस में भर्ती होने के लिए सामने आए हैं। करीब दस हजार युवाओं ने एसपीओ की भर्ती के लिए आवेदन दिया है।
विज्ञापन
निकाय एवं पंचायत चुनाव के बाद इन एसपीओ की भर्ती की प्रक्र्रिया शुरू होगी। कश्मीर में एसपीओ की भर्ती के अलावा दो नई बटालियन के लिए भी युवाओं ने भर्ती अभियान में भाग लिया। एसपीओ की भर्ती के लिए उत्साहित इन युवाओं ने कश्मीर में आतंकियों के फरमान के खिलाफ अपना रुख स्पष्ट कर दिया है।
विज्ञापन
आतंकियों ने एसपीओ और पुलिस कर्मियों को फरमान जारी किया है कि वह नौकरी छोड़ दें। भर्ती का आवेदन देने वाले एक युवा ने बताया कि आतंकियों की धमकी कई साल से चल आ रही है। लोगों ने अपनी नौकरी नहीं छोड़ी है। घर का खर्च चलाने के लिए कोई आतंकी नहीं आता है।
विज्ञापन
कश्मीर में आम जनता की परेशानियां अधिक हैं। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने दो बटालियन के अलावा 10 हजार नए एसपीओ नियुक्त करने के आदेश दिए थे। उसकी प्रक्रिया जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शुरू कर दी है। कश्मीर के युवाओं के लिए रोजी-रोटी का एक ही साधन है। कश्मीर में पुलिसकर्मियों की हत्या और कई एसपीओ द्वारा नौकरी छोड़ने के एलान के बाद भी ऐसे भी युवा हैं जो आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देंगे।
फॉर्म जमा कराने के इंतजार में युवा
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रहने वाले युवाओं के लिए विशेष पुलिस आफिसर की भर्ती के लिए 25 हजार फार्म लग गए हैं। इसके बावजूद कई युवा अब भी फॉर्म जमा नहीं कर पाए हैं। लंबी कतार और अंतिम दिनों में कार्यालय में पहुंचने की प्रवृति के कारण ही युवाओं का फॉर्म जमा नहीं हो पा रहा है।
बढ़ सकती है तारीख : एसएसपी
फॉर्म जमा नहीं होने के कारण जम्मू, सांबा और कठुआ के अंतरराष्ट्रीय सीमा के आसपास गांव के युवाओं के लिए तारीख बढ़ सकती है। एसएसपी जम्मू विवेक शर्मा के अनुसार केंद्र सरकार की योजनाओं के अनुसार सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए एसपीओ की विशेष भर्ती अभियान चलाया गया है। युवाओं का उत्साह देखने के बाद पाया गया कि पुलिस की विश्वसनीयता पर लोगों का विश्वास बढ़ा है।
एक महीने से नहीं मिला वेतन
जम्मू में तैनात एक एसपीओ ने बताया कि एक महीने से एसपीओ का वेतन जारी नहीं हुआ है। केंद्र सरकार की योजनाओं के तहत उन्हें हर महीने के पहले सप्ताह में वेतन जारी किया जाता है। एक एसपीओ को हर महीने छह हजार रुपये वेतन दिया जाता है। इससे टीडीएस और पीएफ भी कटता है। एसपीओ को समय से वेतन नहीं मिलने के कारण उनकी परेशानियां भी बढ़ गई हैं।
रियासत में 30 हजार से अधिक एसपीओ
जम्मू कश्मीर में 30 हजार एसपीओ कार्यरत हैं जो आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। सीमा पर आतंकी घुसपैठ और गुप्त सुरंग मिलने के बाद केंद्र सरकार ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एसपीओ की नियुक्ति के लिए विशेष घोषणा की। इसके बाद पिछले दस दिन से भर्ती अभियान जारी है। संबंधित क्षेत्रों के पुलिस एसपी कार्यालय में फार्म जमा हो रहे हैं।